
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर देखेगा..'नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
ABP News
Nora Fatehi Sanjay Dutt Hindi Song Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके पर इन दिनों काफी कंट्रोवर्सी हो रही है. इस गाने के लिरिक्स डबल मीनिंग हैं, जिसकी वजह से कड़ी आलोचना की जा रही है.
नोरा फतेही कितनी शानदार डांसर हैं, इससे तो हर कोई वाकिफ है. उनके डांस मूव्स पर दुनियाभर के लोग फिदा हैं. ऐसे में नोरा ने एक बार फिर से तड़कते-भड़कते गाने के संग वापसी की है. हालांकि, उनके इस गाने पर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है.
नोरा के लेटेस्ट सॉन्ग का नाम है सरके चुनर तेरी सरके.आपको बता दें ये गाना अपकमिंग फिल्म केडी:द डेविल का है. गाने के रिलीज होते ही इसके लिरिक्स को लेकर तमाम तरह की कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस गाने के लिरिक्स हद से ज्यादा अश्लील है, जिसे आप परिवार के सामने ना देख सकते हैं और ना सुन सकते हैं.
सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके का क्लिप वायरल होते मचा हंगामा
आपको बता दें इस गाने को नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त पर भी फिल्माया गया है जिसे 15 मार्च को इसे रिलीज किया गया था. जैसे ही इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हंगामा मच गया. ऐसे में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक माने जाने वाले अरमान मलिक ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












