
US: टेक्सास में भारतीय युवा की धूम, कार्तिक नारलासेट्टी ने मेयर पद के लिए ठोकी ताल
AajTak
भारतीय मूल के कार्तिक नारलासेट्टी अमेरिका में पूरी मेहनत से ताल ठोक रहे हैं. वे इस बार टेक्सास के हिल्स शहर में मेयर चुनाव लड़ेंगे. अगर वे 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो वे न केवल हिल्स के सबसे युवा मेयर होंगे, बल्कि टेक्सास के पहले भारतीय वंशीय मेयर बनकर इतिहास रच देंगे.
भारतीय मूल के कार्तिक नारलासेट्टी अमेरिका में पूरी मेहनत से ताल ठोक रहे हैं. वे इस बार टेक्सास के हिल्स शहर में मेयर चुनाव लड़ेंगे. अगर वे 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो वे न केवल हिल्स के सबसे युवा मेयर होंगे, बल्कि टेक्सास के पहले भारतीय वंशीय मेयर बनकर इतिहास रच देंगे.
कार्तिक ने 19 अगस्त को अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत की थी और उनका स्लोगन 'कोई बंद दरवाजा नहीं, सिर्फ खुली बातचीत' पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. उनके चुनावी वादों में सबसे अहम है- ट्रांसपरेंसी, समुदाय का जुड़ाव और सभी की भलाई है.
कार्तिक ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रटगर्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में पढ़ाई की. अब वो यहां की डेमोक्रेटिक सिस्टम का हिस्सा बनकर अपने सपने को साकार करना चाहते हैं. उनका मानना है कि उनका भारतीय-अमेरिकी बैकग्राउंड उन्हें समुदाय के भीतर सांस्कृतिक अंतर को पाटने और विविधता का जश्न मनाने का अनूठा नजरिया देता है.
कार्तिक का वादा है कि अगर वो मेयर बने, तो हिल्स की सुरक्षा, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिटी एंगेजमेंट को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. उनके मुताबिक-मेरा मकसद है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, और हिल्स का खास चरित्र बरकरार रहे.
उनका एजेंडा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, तकनीकी बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाना और ऐसे नीतियों पर काम करना है जो हिल्स की विरासत को संरक्षित रखते हुए इसे एक सुरक्षित और आधुनिक जगह बना सके.
समाज के लिए कुछ अच्छा करने की ललक

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











