
बांग्लादेश में भीड़ हिंसा की एक और घटना, चिटगांव में RAB अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या
AajTak
बांग्लादेश के चिटगांव इलाके में भीड़ हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है. सलीमपुर क्षेत्र में अपराधियों के एक झुंड ने रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.
बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती भीड़ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला चिटगांव जिले के सलीमपुर इलाके से सामने आया है, जहां रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की एक टीम पर अपराधियों की भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में एक RAB अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय मीडिया और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, RAB की टीम एक विशेष कार्रवाई के सिलसिले में सलीमपुर इलाके में पहुंची थी. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आपराधिक तत्वों के एक झुंड ने टीम को घेर लिया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने RAB अधिकारियों पर हमला शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'सरकार मानती है कि ये घटनाएं सांप्रदायिक नहीं, तो...', बांग्लादेश की रिपोर्ट पर अल्पसंख्यक नेता ने उठाए सवाल
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुछ अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था. इसी दौरान एक अधिकारी को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाकी अधिकारियों को किसी तरह छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
अल्पसंख्यकों पर भी लगातार हो रहे भीड़ हमले
इस घटना ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वारदात ऐसे समय में हुई है, जब अल्पसंख्यकों पर भी लगातार हमलों की खबर सामने आ रही है. हालांकि, हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दावा किया था कि 2025 में अल्पसंख्यकों से जुड़े ज्यादातर मामले सांप्रदायिक नहीं, बल्कि आपराधिक प्रकृति के थे.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







