
'मरियम ने भी... जैसे बादशाह का बोसा', UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद के भारत दौरे से सुलग गया पाकिस्तान
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे ने पाकिस्तान में फिर से पुरानी डिबेट छेड़ दी है. पाकिस्तान के विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तानी नेतृत्व की वजह से हमें भारत की तुलना में हमेशा कमतर आंका जाता है. पाकिस्तान में इस दौरे को मिडिल ईस्ट मे पैदा हुए हालात और सऊदी अरब -पाकिस्तान के संबंधों के बरक्श देखा जा रहा है.
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे ने पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान ने हलचल मचा दी है. पाकिस्तान के सिक्योरिटी एक्सपर्ट इस पाकिस्तान में इस दौरे की चर्चा कर रहे हैं. पाकिस्तान के सुरक्षा एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि UAE का राष्ट्रपति बनने के बाद शेख मोहम्मद पांचवीं दफे भारत आ रहे हैं. ये 10 सालों में उनका पांचवां भारत दौरा है. ये बहुत महत्वपूर्ण है. कमर चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री UAE के युवा नेतृत्व को बार बार भारत बुला रहे हैं. ये एक अहम बात है. दरअसल भारत संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों को अगली पीढ़ी तक ट्रांसफर कर रहा है. क्योंकि भारत का मानना है कि पाकिस्तानी लंबे समय तक UAE के इतने नजदीकी रहे हैं, उनका मुस्लिम देशों से गहरा संबंध है, इसलिए भारत को नेक्स्ट जेनेरेशन तक पहुंचना बनना चाहिए.
कमर चीमा ने कहा कि भारत और UAE दोनों ही दिखाना चाहते हैं कि हमारे अच्छे डिफेंस पार्टनरशिप हैं. गौरतलब है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान ने रक्षा समझौता किया है, इस लिहाज से भारत और UAE की दोस्ती के प्रभाव पाकिस्तान से लेकर गल्फ तक देखे जाएंगे. कमर चीमा ने कहा कि दोनों देशों के बीच मिलिट्री डायलॉग होगा, आतंकवाद पर बात कर रहे हैं.
पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार और कई इंडियन टीवी चैनल पर टीवी डिबेट में शामिल होने वाली आरजू काजमी ने इस दौरे पर कहा कि गाजा शांति समझौते पर बात करने के लिए शेख मोहम्मद भारत दौरे पर आए हैं.
पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति की मुलाकातों की तस्वीर पाकिस्तानियों को चुभ रही है. इन तस्वीरों का जिक्र करके एक्सपर्ट पाकिस्तानी नेतृत्व को फटकार लगा रहे हैं. एक विशेषज्ञ ने कहा कि, "क्या ऐसी कोई भी तस्वीर आपको नजर आई है जब अरब के किसी नेता ने फील्ड मार्शल का हाथ पकड़ा हो और सिर झुकाया हो. हमारे नेता जरूर उनका हाथ पकड़ते हैं. मरियम नवाज ने भी UAE के राष्ट्रपति का हाथ पकड़ा था. लेकिन ये तो ऐसा ही है जैसे बादशाह अपना एक हाथ आगे करता है और कहता है बोसा ले लो."
बता दें कि पिछले साल UAE के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे. तब पंजाब की सीएम मरियम नवाज और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के मुलाकात की तस्वीरों पर पाकिस्तान में कई लोगों ने टिप्पणियां की थी.
Went to the airport to welcome my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE. His visit illustrates the importance he attaches to a strong India-UAE friendship. Looking forward to our discussions.@MohamedBinZayed pic.twitter.com/Os3FRvVrBc

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







