
ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कसम खाई... डेनमार्क के PM ने दिया जवाब, बॉर्डर-पहचान और आजादी से समझौता नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर हाल में ग्रीनलैंड पर कब्जा चाहते हैं. लेकिन ग्रीनलैंड का मालिकाना हक रखने वाले डेनमार्क ने कहा है कि ग्रीनलैंड उनकी पहचान और आजादी का सवाल है और इस पर किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता है. इस बीच पुतिन के रूस अमेरिका के सपोर्ट में ही दिखते हैं.
दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप और डेनमार्क का सेमी-ऑटोनॉमस क्षेत्र ग्रीनलैंड विश्व पटल पर एक बड़े टकराव की वजह बनने के लिए तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप AI से बना एक मैप शेयर किया है जिसमें ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बताया गया है. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिक्सन ने इस नक्शे पर तो सीधा सीधा कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने जो कहा है उससे डेनमार्क की तैयारी का पता चलता है.
मेट्टे फ्रेडरिक्सन ने साफ साफ कहा है कि हम अपनी आजादी, पहचान, बॉर्डर और लोकतंत्र से समझौता नहीं कर सकते हैं. PM मेट्टे फ्रेडरिक्सन ने वैश्विक नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह वैश्विक व्यवस्था का प्रश्न है.
डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने आशंका जताई कि इस क्षेत्र का सबसे खराब फेज अभी आ सकता है. उन्होंने ट्रंप का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई यूरोप से ट्रेड वॉर शुरू करता है तो निश्चित रूप से हम इसका जवाब देंगे.
इससे पहले डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिक्सन ने 19-20 जनवरी 2026 को कहा था कि ट्रंप की टैरिफ धमकियों से 'यूरोप ब्लैकमेल नहीं होगा'. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं तो यूरोप रिस्पॉंड करेगा. EU पूरी तरह एकजुट है, टैरिफ्स सिंगल कंट्रीज पर नहीं, पूरे EU पर लागू होंगे. उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है.
ट्रंप ने कसम खाई...
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कसम खाई कि ग्रीनलैंड पर कंट्रोल करने के अपने लक्ष्य से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने आर्कटिक द्वीप को जबरदस्ती लेने की संभावना से इनकार नहीं किया और यूरोपीय नेताओं के जवाब देने में संघर्ष करने के बीच सहयोगियों पर भी निशाना साधा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







