
नोबेल, ग्रीनलैंड, टैरिफ, डिएगो गॉर्सिया और... एक दिन में पांच कांड, क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयानों से दुनिया को फिर से डराया और चौंकाया है. उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर स्थिति अब लगभग साफ कर दी है कि वो इस पर कब्जा करने से पीछे हटने वाले नहीं है. इसके अलावा उन्होंने अपने दूसरे सहयोगियों ब्रिटेन और फ्रांस को भी धमकी दी है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में पिछले 24 घंटों में पांच ऐसे बयान दिए हैं. जिससे दुनिया हैरान है, ट्रंप के ये बयान और कदम उनके आने वाले फैसले का संकेत देते हैं. ट्रंप को भले ही वेनेजुएला की एक्टिविस्ट मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल पुरस्कार दे दिया हो, लेकिन इससे नोबेल लेने की ट्रंप की भूख नहीं गई है.
1. मुझे नोबेल नहीं दिया...अब जिम्मेदारी मेरी नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल न मिलने पर अपनी झुंझलाहट पत्र लिखकर निकाली है. ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर को पत्र लिखा है और कहा है कि नॉर्वे ने उन्हें नोबेल पुरस्कार न देकर ठीक नहीं किया. खास बात ये रही कि नॉर्वे के पीएम को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिखी गई ये चिट्ठी लीक हो गई है. और इसका सारा कंटेट सार्वजनिक हो गया है.
ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम को लिखा है, "आपके देश ने 8 से अधिक युद्ध रुकवाने के बावजूद मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया, इसे देखते हुए अब मुझे केवल शांति के बारे में सोचने की कोई जिम्मेदारी महसूस नहीं होती. हालांकि शांति का मुद्दा हमेशा रहेगा, लेकिन अब मैं इस बारे में भी सोच सकता हूं कि अमेरिका के लिए क्या सही और उचित है." राष्ट्रपति ने पत्र में कहा है कि शांति की दिशा में बड़े काम करने के बावजूद उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अब वो ग्रीनलैंड पर कब्जे की दिशा में कदम उठा सकते हैं.
नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ट्रंप की चिट्ठी मिली है. लेकिन नॉर्वे ने यह भी कहा है कि नोबेल पुरस्कार के निर्धारण में सरकार की भूमिका नहीं होती है.
2. अमेरिका का AI मैप, ग्रीनलैंड, कनाडा और वेनेजुएला भी शामिल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







