
'दुनिया जंगलराज की तरफ नहीं लौट सकती...', ग्रीनलैंड पर चीन-फ्रांस की ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
AajTak
चीनी उप-प्रधानमंत्री ने वैश्विक समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया को उस 'जंगल राज' की ओर वापस नहीं लौटना चाहिए, जहां शक्तिशाली लोग कमजोंरों का शिकार करते हैं. हालांकि हे लिफेंग ने अपने भाषण में सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया.
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर अब चीन और फ्रांस ने वैश्विक मंच से खुली चेतावनी दी है. विश्व आर्थिक मंच (WEF) के डावोस सम्मेलन में चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयानों ने साफ कर दिया है कि दुनिया में ताकत के दम पर फैसले थोपने की कोशिशों को लेकर बड़ी शक्तियों के बीच चिंता गहराती जा रही है.
चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया जंगल के कानून की ओर वापस नहीं लौट सकती, जहां ताकतवर देश कमजोर देशों का शिकार करें.” उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ चुनिंदा देशों को अपने स्वार्थ के आधार पर विशेषाधिकार नहीं मिलना चाहिए और सभी देशों को अपने वैध हितों की रक्षा करने का बराबर अधिकार है. उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो सहयोगी डेनमार्क पर ग्रीनलैंड सौंपने का दबाव बना रहे हैं.
हालांकि हे लिफेंग ने अमेरिका या ट्रंप का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को ट्रंप की नीतियों पर सीधा संकेत माना जा रहा है. खासतौर पर ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक इलाके को लेकर अमेरिका की मंशा ने यूरोप और एशिया में बेचैनी बढ़ा दी है.
चीन ने व्यापार के मोर्चे पर भी अमेरिका को घेरा. लिफेंग ने कहा, "कुछ चुनिंदा देशों के पास अपने स्वार्थ के आधार पर विशेष विशेषाधिकार नहीं होने चाहिए. दुनिया को फिर से उस 'जंगल के कानून' की तरफ नहीं ले जाया जा सकता, जहां ताकतवर देश कमज़ोरों का शोषण करते हैं. दुनिया के सभी देशों को अपने वैध हितों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है."
एकतरफावाद और व्यापार युद्ध की आलोचना
ट्रंप की व्यापार नीतियों और 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे पर प्रहार करते हुए चीनी उप-प्रधानमंत्री ने एकतरफा कार्रवाई और समझौतों की निंदा की. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का उल्लंघन हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली अभूतपूर्व और गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. गौरतलब है कि बीते साल चीन और अमेरिका के बीच तीखा व्यापार युद्ध देखने को मिला था, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे पर भारी टैरिफ लगाए थे.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







