
संन्यासी चिन्मय दास पर बांग्लादेश कोर्ट में हत्या का ट्रायल शुरू, लगे 'मर्डरर' के नारे, फिर उभरा धार्मिक तनाव
AajTak
संत चिन्मय दास पर एक वकील की हत्या का आरोप लगा है और अब उनके समेत 38 पर ट्रायल शुरू हुआ है. कहा जा रहा है कि ये मामला बांग्लादेश की सियासत और समाज में लंबे समय तक चर्चा में रहेगा. लेकिनये धार्मिक सद्भाव की परीक्षा बनेगा या राजनीतिक रंग ले लेगा? देखते हैं आगे क्या होता है.
बांग्लादेश के चटगांव शहर की एक स्पीड ट्रायल कोर्ट ने सोमवार को हिंदू संन्यासी और पूर्व ISCON लीडर चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी समेत 39 लोगों पर चार्ज फ्रेम कर दिए. ये केस नवंबर 2024 में सरकारी जूनियर प्रॉसीक्यूटर वकील सैफुल इस्लाम आलिफ की हत्या से जुड़ा है. कोर्ट ने चिन्मय पर पेनल कोड की धारा 302 (हत्या) और 109 (साजिश) लगाई है, जबकि बाकी 22 पर अलग-अलग धाराएं लगाई गईं.
कैसे शुरू हुआ विवाद चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण ज्योति के प्रवक्ता हैं. नवंबर 2025 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंदू समुदाय पर हमलों के खिलाफ उन्होंने कई रैलियां निकाली थीं. 25 नवंबर 2024 को ढाका एयरपोर्ट से उन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अगले दिन चटगांव कोर्ट में उनकी जमानत खारिज हुई तो उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन हिंसक हो गया और उसी दौरान वकील सैफुल इस्लाम आलिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या कोर्ट परिसर के बाहर हुई.
कोर्ट में क्या हुआ
चटगांव डिविजनल स्पीड ट्रायल ट्रिब्यूनल के जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. अभियोजन पक्ष ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कुछ कबूलनामों से साफ है कि चिन्मय और उनके 38 फॉलोअर्स इसमें शामिल थे. बचाव पक्ष ने आरोपों का खंडन किया, लेकिन कोर्ट ने सभी 39 पर ट्रायल शुरू करने का फैसला सुनाया.
कुल 39 आरोपितों में से 23 (चिन्मय समेत) जेल में हैं और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. बाकी 16 फरार हैं. चिन्मय को SWAT टीम ने छाता लगाकर और भारी सुरक्षा में कोर्ट लाया. बाहर वकीलों का ग्रुप 'हत्या करने वाले' यानी हत्यारा कहकर नारे लगा रहा था.
फिर से हो सकती है धार्मिक हिंसा?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







