
ईरान में पकड़े गए दो विदेशी कौन? जिनपर खामेनेई शासन ने आतंकी साजिश का लगाया आरोप
AajTak
ईरान के खुफिया मंत्रालय ने देश में हालिया आतंकवादी हिंसा के दौरान मस्जिदों को आग के हवाले करने की साजिश का भंडाफोड़ किया है. सुरक्षाबलों ने इस योजना में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जो एक विदेशी आतंकवादी संगठन के इशारे पर काम कर रहे थे.
ईरान के सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकवादी संगठन से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस बारे में ईरान के खुफिया मंत्रालय ने घोषणा की है. मंत्रालय ने दावा किया कि इन दोनों को हाल ही में देश में हुई आतंकवादी हिंसा की घटनाओं के दौरान मस्जिदों में आग लगाने समेत अन्य अपराधों की साजिश रचना का काम सौंपा गया था. जांच में पता चला है कि इन दोनों को जर्मनी कमांड ब्रिज से निर्देश मिल रहे थे.
ईरान के खुफिया मंत्रालय का कहना है कि इन दोनों व्यक्तियों ने तेहरान में एक सुरक्षित घर स्थापित कर चुके थे. उनसे जब्त किए गए डॉक्यूमेंट्स और पूछताछ के दौरान प्राप्त बयानों के आधार पर पता चला है कि जर्मनी स्थित एक 'कमांड ब्रिज' से इनका निर्देशन किया जा रहा था. इस कमांड ब्रिज का संबंध मुजाहिदीन-ए-खल्क़ संगठन (MKO/MEK) से बताया जा रहा है, जिसे ईरान एक आतंकवादी संगठन मानता है.
विदेश से मिल रहे थे निर्देश
सुरक्षाबलों ने बताया कि जांच में पता चला है कि पकड़े गए संदिग्धों का मुख्य टारगेट धार्मिक स्थलों, विशेषकर मस्जिदों को निशाना बनाकर लोगों की भावनाओं को भड़काना था. इन व्यक्तियों को मस्जिद में आग लगाने और सिर कलम करने जैसे घृणित कृत्यों को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था.
ईरानी अधिकारियों का दावा है कि ये कार्रवाई हाल के दंगों और आतंकवादी हिंसा का हिस्सा थी, जिसे विदेशी ताकतों द्वारा समर्थित और निर्देशित किया जा रहा था. कई ईरानी अधिकारियों ने इन घटनाओं के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है.
ईरान के सुरक्षा अधिकारी अब इन गिरफ्तारियों के माध्यम से पूरे नेटवर्क को खंगाल रहे हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि उन्हें सीमा पार से कौन मदद कर रहा था. हालिया आतंकवादी हिंसा के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और विदेशी लिंक वाले हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की शांति भंग करने वाले किसी भी विदेशी एजेंडे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे आतंकी संगठनों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







