
क्या डेनमार्क को मिल रही है अपने किए की सजा? ग्रीनलैंड पर अमेरिका की धमकी से NATO के सामने संकट
AajTak
डेनमार्क के लिए मौजूदा स्थिति 'जैसे को तैसा' (Karma) जैसी नजर आ रही है. यह पूरा घटनाक्रम 1974 के साइप्रस संकट की याद दिलाता है. आज जब अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश डेनमार्क के ग्रीनलैंड पर नजरें गड़ाए बैठा है, तो डेनमार्क उसी तर्क के जाल में फंसता दिख रहा है.
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है. आज डेनमार्क और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ता तनाव इसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर पूर्ण नियंत्रण की जिद ने न केवल डेनमार्क की संप्रभुता को खतरे में डाल दिया है, बल्कि सैन्य गठबंधन 'नाटो' के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
दरअसल, डेनमार्क के लिए मौजूदा स्थिति 'जैसे को तैसा' (Karma) जैसी नजर आ रही है. ग्रीस के पूर्व वित्त मंत्री यानिस वारुफाकिस ने याद दिलाया कि 1974 के साइप्रस संकट के दौरान, जब नाटो के दो सदस्य देश ग्रीस और तुर्की एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध की स्थिति में थे, तब डेनमार्क ने ही तर्क दिया था कि नाटो का काम एक सदस्य देश की रक्षा दूसरे सदस्य देश से करना नहीं है.
आज जब अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश डेनमार्क के ग्रीनलैंड पर नजरें गड़ाए बैठा है, तो डेनमार्क उसी तर्क के जाल में फंसता दिख रहा है. नाटो का अनुच्छेद 5 बाहरी हमलों से रक्षा की गारंटी तो देता है, लेकिन जब हमला अंदर से हो, तो नाटो का चार्टर मौन रहता है.
डोनाल्ड ट्रंप लगातार यूरोपीय संघ और नाटो देशों को उकसाते रहे हैं. ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी इसी कड़ी का हिस्सा है. यूरोपीय देशों ने डेनमार्क के समर्थन में प्रतीकात्मक रूप से सैनिक भेजे हैं- ब्रिटेन ने एक और नॉर्वे ने दो सैनिक. इससे नाराज होकर ट्रंप ने डेनमार्क के समर्थन में खड़े यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया है.
साइप्रस संकट: जब नाटो तमाशबीन बना रहा
यह पूरा घटनाक्रम 1974 के साइप्रस संकट की याद दिलाता है. 1974 में ग्रीस समर्थित तख्तापलट के बाद तुर्की ने साइप्रस पर आक्रमण किया था. ग्रीस ने नाटो से मदद मांगी, लेकिन नाटो ने इसे 'पारिवारिक झगड़ा' मानकर हस्तक्षेप नहीं किया. नतीजन तुर्की ने द्वीप का करीब 36 प्रतिशत हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया था. इसके बाद ग्रीस ने 1974 से 1980 तक नाटो के सैन्य ढांचे से खुद को अलग कर लिया था. आज डेनमार्क की स्थिति वैसी ही है, फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार हमलावर खुद नाटो का सबसे बड़ा संरक्षक यानी अमेरिका है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







