
शॉकिंग! UK ने बच्चों से छीन लिया सोशल मीडिया, स्कूल में फोन बैन... क्या अब बच्चे बचेंगे या और बिगड़ेंगे?
AajTak
अब ब्रिटेन में स्कूलों में फोन अब लगभग खत्म और सोशल मीडिया पर बच्चों की उम्र सीमा या बैन, ये दोनों मुद्दे अब गंभीरता से चर्चा में हैं. सरकार कह रही है कि टेक्नोलॉजी अच्छी है, लेकिन बच्चों की जिंदगी को बर्बाद नहीं होने देगी.
ब्रिटेन की सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल और स्कूलों में मोबाइल फोन पर सख्त कदम उठाने की घोषणा की है. 19 जनवरी 2026 को जारी एक प्रेस रिलीज में सरकार ने दो बड़े फैसले बताए हैं जो बच्चों की सेहत और पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए हैं.
सबसे पहले, स्कूलों में मोबाइल फोन पर अब और सख्ती आएगी. सरकार ने साफ कहा है कि स्कूल फोन-फ्री होने चाहिए यानी क्लास, ब्रेक, लंच टाइम या किसी भी समय बच्चों को फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ज्यादातर स्कूलों में पहले से ही फोन की पॉलिसी है, लेकिन अब ऑफस्टेड (स्कूलों की जांच करने वाली सरकारी एजेंसी) हर इंस्पेक्शन में चेक करेगी कि पॉलिसी सही से लागू हो रही है या नहीं. जो स्कूल मुश्किल में हैं, उन्हें स्पेशल मदद मिलेगी. एजुकेशन सेक्रेटरी ब्रिजेट फिलिपसन ने कहा कि स्कूलों में मोबाइल का कोई काम नहीं. कोई बहाना नहीं.
सोशल मीडिया पर मांगी राय
दूसरा और बड़ा कदम सोशल मीडिया को लेकर है. सरकार एक बड़ा कंसल्टेशन (जनता से राय मांगने का प्रोग्राम) शुरू कर रही है. इसमें देखा जाएगा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया की सही न्यूनतम उम्र क्या होनी चाहिए. यहां तक कि ये भी विचार किया जा रहा है कि क्या किसी खास उम्र (जैसे 16 साल) से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया पूरी तरह बैन कर देना चाहिए जैसे ऑस्ट्रेलिया में किया गया है.
सवाल जो पूछे जाएंगे
उम्र जांच कैसे और सटीक हो सकती है, ताकि बच्चे झूठ बोलकर अकाउंट न बना सकें. क्या मौजूदा डिजिटल उम्र सीमा (डिजिटल एज ऑफ कंसेंट) बहुत कम है? सोशल मीडिया ऐप्स में वो फीचर्स बंद या सीमित करने चाहिए जो लत लगाते हैं जैसे इन्फिनिट स्क्रॉलिंग (स्क्रॉल करते रहने की आदत), स्ट्रीक्स (रोज चेक-इन का सिस्टम) आदि. माता-पिता को और कैसे मदद मिल सकती है जैसे आसान पैरेंटल कंट्रोल या स्क्रीन टाइम की गाइडलाइन.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







