
क्या पहले ही हार मान चुका यूरोप, क्यों Trump से बचाने के लिए ग्रीनलैंड में तैनात किए महज तीन दर्जन सैनिक?
AajTak
यूरोप में कुछ बेहद तेजी से दरक रहा है. ये यूरोपीय संघ और अमेरिका का रिश्ता है, जिसकी मिसालें दी जाती थीं. छोटा‑मोटा झगड़ा पहले से था, लेकिन ग्रीनलैंड ने इसे बड़ा कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोहरा रहे हैं कि उन्हें हर हाल में ग्रीनलैंड चाहिए. यूरोप अड़ा हुआ है कि अमेरिका ही विस्तारवादी हो जाए तो किसकी मिसालें दी जाएंगी.
शीत युद्ध के दौर को बताते हुए एक उपन्यास आया था- द माउस दैड रोर्ड. इसमें एक छोटे-से यूरोपीय देश ने अमेरिका पर हमला कर दिया था. वो जानता था कि हार पक्की है, लेकिन उसे यह भी पता था कि इसके बाद यूएस उसके यहां मानवीय और आर्थिक मदद की बौछार कर देगा. कुछ यही स्थिति अभी यूरोप की दिख रही है. उसने ग्रीनलैंड लेने की अमेरिकी जिद के खिलाफ वहां अपने तीन दर्जन सैनिक भेज दिए.
वेनेजुएला में सत्ता हिलाने के बाद ट्रंप प्रशासन का टारगेट ग्रीनलैंड है. यह देश उसे हर हाल में चाहिए. डेनमार्क के अधीन अर्ध स्वायत्त तौर पर काम करते देश को अमेरिका अपनी नेशनल सिक्योरिटी से जोड़ रहा है.
दरअसल यह आर्कटिक देश यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच बसा हुआ है. इसी वजह से इसकी रणनीतिक अहमियत बढ़ जाती है. डेनमार्क इसपर राजनीतिक कंट्रोल रखता है, लेकिन अमेरिका और कनाडा हमेशा इसमें रुचि रखते रहे. अब ट्रंप ने सीधे ग्रीनलैंड को खरीदने और अपना स्टेट बनाने की बात कह डाली.
ग्रीनलैंड वैसे तो बेहद छोटी आबादी वाला देश है, जिसके पास आर्थिक संसाधन भी अपने नहीं. डेनमार्क ही उसे मदद देता है. ऐसे में चतुराई तो ये भी थी कि दोनों देश यूएस का प्रस्ताव मान लें, लेकिन ये हुआ नहीं. न तो ग्रीनलैंडर्स को खुद पर अमेरिकी ठप्पा चाहिए, न ही डेनमार्क अपनी ताकत कम करना चाहता था. दोनों ने कई महीनों में कई बार खुले तौर पर मना किया कि उन्हें अमेरिका से लेना-देना नहीं. अब ट्रंप नाराज हैं. वे कह रहे हैं कि अगर सीधे न मानें तो अमेरिकी मिलिट्री हमला करते हुए उसपर कब्जा कर लेगी.
यहीं तस्वीर में आता है यूरोप. यूरोपीय संघ मानता है कि ट्रंप को जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए. ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीन है और डेनमार्क यूरोप का अहम देश है. अगर कोई ताकतवर देश दबाव बनाकर किसी और की जमीन लेना चाहे, तो इससे अंतरराष्ट्रीय नियम कमजोर पड़ जाएंगे. यूरोप को डर है कि अगर ऐसा उदाहरण बना, तो आगे चलकर कोई भी बड़ा देश दूसरों की जमीन पर नजर डाल सकता है.
दूसरी बड़ी वजह आर्कटिक इलाका है. ग्रीनलैंड इस ठंडे इलाके में बहुत अहम जगह पर है. यहां से समुद्री रास्तों, तेल, गैस और दूसरी खनिज संपदा पर नजर रखी जा सकती है. यूरोप नहीं चाहता कि आर्कटिक में सिर्फ अमेरिका की पकड़ मजबूत हो. इससे रूस और चीन के साथ टेंशन बढ़ सकती है, जिसका असर अमेरिका पर बाद में होगा, लेकिन यूरोप पर पहले दिखेगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







