
अस्सी फीसदी बर्फ से ढंके ग्रीनलैंड में कैसे काम करती है सेना, क्यों कुत्तों की एक टुकड़ी मानी जाती है सबसे अहम और खतरनाक?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा चाहते हैं. उनका मानना है कि डेनमार्क के अधीन आने वाला यह अर्द्ध स्वायत्त देश अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी है. इसे पाने के लिए वे सैन्य जोर भी लगा सकते हैं. इधर ग्रीनलैंड के पास सेना के नाम पर डेनिश मिलिट्री है. साथ ही बर्फीले इलाके हैं, जहां आम सैनिक नहीं पहुंच सकते.
ग्रीनलैंड अभी खासा चर्चा में है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन उसे पाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है. पुचकारने से लेकर धमकाने तक के दांव खेले जा रहे हैं. इस बीच इस द्वीपीय देश की फौज पर भी बात हो रही है. ग्रीनलैंड चूंकि सेमी-ऑटोनॉमस देश है, जो डेनमार्क के अधीन है, लिहाजा उसे बचाने का जिम्मा भी डेनिश सेना के पास है. ये सेना भारी बर्फबारी और आबादीशून्य इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करती है.
बर्फीले हिस्से में किसी भी विदेशी हलचल पर नजर रखने के लिए डॉग पेट्रोल है. इस टुकड़ी को सिरियस डॉग स्लेज पेट्रोल भी कहते हैं. सिरियस एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब है चमकता हुआ या अलर्ट. सैनिकों और कुत्तों की टीम तूफानी इलाकों में पूरी सावधानी से घूमती रहती है.
क्यों पड़ी इस तरह की फौज की जरूरत
ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है. भारत के मुकाबले देखें तो यह देश के करीब दो तिहाई आकार का है. इतने बड़े आकार के बावजूद यहां की आबादी पचपन हजार से कुछ ही ज्यादा है. इसकी वजह ये है कि देश का 80 फीसदी हिस्सा मोटी बर्फ से ढंका हुआ है. यह भी मामूली बर्फ नहीं कि सही जा सके. बर्फ की चादरें कई किलोमीटर मोटी होती हैं. महीनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी कम होता है. ऐसे में सैन्य उपकरणों और वाहन नहीं पहुंच सकते. और पहुंच भी जाएं तो गश्त तो नहीं ही हो सकती क्योंकि न तो वहां सड़कें हैं, न ही पुल. लेकिन सुरक्षा तो जरूरी है. तो इसका एक तरीका खोजा गया- डॉग स्लेज.
सिरियस डॉग स्लेज पेट्रोल दुनिया की सबसे अनोखी और एलीट मिलिट्री यूनिट्स में गिनी जाती है, जो ग्रीनलैंड के उत्तर पूर्वी हिस्से की जमी हुई जमीन पर तैनात रहती है. ये वो इलाका है, जिसे दुनिया के सबसे ठंडे, सुनसान और दुर्गम क्षेत्रों में रखा जाता है.
डेनमार्क सरकार ने स्लेज पेट्रोल यूनिट को साल 1950 में बनाया था. यह दस्ता किसी भी विदेशी गतिविधि, अवैध घुसपैठ, चुपचाप हो रहे रिसर्च मिशन या संदिग्ध मूवमेंट पर नजर रखता है. खास बात यह है कि यहां आधुनिक टैंक या बख्तरबंद गाड़ियां नहीं चल सकतीं, इसलिए गश्त आज भी पुराने तरीके से होती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







