
डिएगो गार्सिया सौदे पर ट्रंप का UK पर हमला, बोले- यह 'भारी मूर्खता’, चीन-रूस देख रहे हैं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिएगो गार्सिया द्वीप को मॉरीशस को सौंपने की ब्रिटेन की योजना पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ भारी मूर्खता' बताया और चेतावनी दी कि चीन और रूस इस कदम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. ट्रंप ने इस मुद्दे को ग्रीनलैंड से भी जोड़ दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की डिएगो गार्सिया द्वीप को मॉरीशस को सौंपने की योजना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने इसे ‘GREAT STUPIDITY’ यानी भारी मूर्खता करार देते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका और उसके सहयोगियों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक रणनीतिक द्वीप है, जहां अमेरिका का अत्यंत महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा मौजूद है.
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि एक नाटो सहयोगी देश इतने अहम सैन्य महत्व वाली जमीन को बिना किसी ठोस वजह के सौंपने जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि चीन और रूस जैसे वैश्विक शक्तिशाली देश इस फैसले को कमजोरी के संकेत के रूप में देख रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, ये देश केवल ताकत की भाषा समझते हैं.
यह भी पढ़ें: 'नोबेल से सरकार का कोई लेना-देना नहीं...', ट्रंप की लीक चिट्ठी पर आया नॉर्वे PM का जवाब
अपने बयान में ट्रंप ने इस मुद्दे को सीधे ग्रीनलैंड से जोड़ते हुए कहा कि डिएगो गार्सिया का मामला इस बात का एक और उदाहरण है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड का अधिग्रहण क्यों जरूरी है. उन्होंने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अनिवार्य कदम बताया. ट्रंप ने डेनमार्क और उसके यूरोपीय सहयोगियों से भी ‘सही फैसला लेने’ की अपील की.
डिएगो गार्सिया पर ट्रंप ने की मध्यस्थता की पेशकश
यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप पहले डिएगो गार्सिया को लेकर ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच हुए समझौते का समर्थन करने के संकेत दे चुके थे. हालांकि, अब उनका रुख पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







