
'तुम्हारा अंत अपमानजनक होगा...', खामेनेई शासन को ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस की चेतावनी
AajTak
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को अपमानजनक अंत की चेतावनी दी है. उन्होंने ईरान की जनता से सड़कों पर फिर से उतरने के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया है.
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है. पहलवी ने खामेनेई को ईरानी जनता का अपराधी बताते हुए कहा है कि तुम्हारे अंदर न तो सम्मान बचा है, ना ही इंसानियत. उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि तुम्हारे हाथ हजारों ईरानियों के खून से सने हैं. बच्चों के, युवाओं के और मासूमों के खून से सने हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रेजा पहलवी ने खामेनेई को संबोधित करते हुए कहा कि तुम, तुम्हारा शासन और तुम्हारे सभी भाड़े के लोग खून की हर एक बूंद के लिए जवाबदेह ठहराए जाएंगे, जो तुमने बहाई है. उन्होंने तल्ख लहजे में लिखा कि हम न माफ करेंगे, न भूलेंगे और न ही पीछे हटेंगे. रेजा पहलवी ने आगे लिखा कि नाजी अपराधियों पर जिस तरह मुकदमा चलाया गया और सजा दी गई, उसी तरह तुम और तुम्हारे सहयोगियों पर भी ईरानी राष्ट्र की अदालत में मुकदमा चलेगा और सजा दी जाएगी.
उन्होंने ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा है कि तुम्हारा अंत अपमानजनक होगा. कोई भी अपराध बिना जवाब के नहीं रहता. ईरान के निर्वासित राजकुमार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि जिन्होंने आदेश दिए और जिन्होंने उन आदेशों पर अमल किए, उनके साथ तुम्हारे सभी सहयोगियों के नाम दर्ज किए जाएंगे. बचने का कोई रास्ता नहीं होगा. उन्होंने लिखा कि छिपने के लिए कोई जगह नहीं होगी. ईरान की जनता के हत्यारों को कोई प्रतिरक्षा नहीं मिलेगी.
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस ने जनता को संबोधित करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईरान की महान जनता, मेरे बहादुर बच्चों, मेरी शोकाकुल लेकिन अडिग बहनों और भाइयों. तुम अकेले नहीं हो. उन्होंने लिखा कि तुम्हारे प्रतिरोध ने इतिहास बदल दिया है. तुम स्वतंत्रता की अग्रिम पंक्ति में खड़े हो. पहलवी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि ईरान एक बड़े राजनीतिक मोड़ के करीब है. हम इस शासन के अंत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं.
यह भी पढ़ें: '3 दिन में सरेंडर करो नहीं तो...', ईरान ने प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
उन्होंने कहा है कि यह शासन दरक चुका है. इसकी ताकत कमजोर पड़ चुकी है. इसके पतन की शुरुआत हो चुकी है. रेजा पहलवी ने एकता, साहस पर विश्वास रखने और फिर से सड़कों पर उतरने का आह्वान करते हुए कहा है कि तैयार रहो, सड़कों पर लौटने का पल आएगा. पहले से ज्यादा ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ तेहरान की मुक्ति और ईरान को वापस पाने के लिए सड़कों पर लौटने का पल आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जाग चुकी जनता अब उठ खड़ी हुई है और यह शासन जनता की आवाज को दबा नहीं सकता.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








