
सीरिया की जेल से फरार हुए ISIS के 120 आतंकी, कुर्दिश मीडिया ने 1500 के भागने का किया दावा
AajTak
सीरिया के शद्दादी शहर की जेल से ISIS आतंकियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सीरियाई सरकार जहां 120 आतंकियों के भागने की पुष्टि कर रही है, वहीं कुर्दिश मीडिया ने यह संख्या 1500 बताई है. इस फरारी ने SDF और दमिश्क के बीच तनाव को और गहरा कर दिया है.
सीरिया के पूर्वी हिस्से में स्थित शद्दादी शहर की जेल से ISIS आतंकियों के फरार होने की घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा संकट खड़ा कर दिया है. सीरिया के आंतरिक मंत्रालय ने मंगलवार को कुबूल किया कि इस्लामिक स्टेट के करीब 120 कैदी जेल से भागने में सफल हुए हैं. हालांकि, कुर्दिश वेबसाइट रुडॉ (Rudaw) ने इससे कहीं बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लगभग 1500 ISIS सदस्य जेल से फरार हो गए.
कुर्दिश नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) के प्रवक्ता फरहाद शामी के हवाले से रुडॉ ने यह जानकारी दी है. दूसरी ओर, सीरियाई सरकार ने इन दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा बल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सीरिया में आई शांति, सरकार और SDF में हुआ संघर्षविराम, राष्ट्रपति ने किया ऐलान
सीरिया के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, फरारी की घटना के बाद सीरियाई सेना और मंत्रालय की विशेष बल इकाइयों ने शद्दादी में प्रवेश किया. इसके बाद तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाए गए, जिसमें अब तक 81 फरार कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि बाकी आतंकियों की तलाश जारी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
सीरियाई सेना ने "कई" के भागने की पुष्टि की
इससे पहले सीरियाई सेना ने बयान जारी कर कहा था कि SDF के नियंत्रण वाली जेल से "कई" ISIS आतंकियों के भागने की पुष्टि हुई है. सेना ने सीधे तौर पर SDF पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन आतंकियों को जानबूझकर छोड़ा गया या सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







