
UPSC की तैयारी कर रहे युवक का दिल्ली छोड़ते वक्त इमोशनल नोट वायरल, पढ़कर लोग हुए भावुक
AajTak
शुभ ने लिखा कि दिल्ली हर किसी को अलग कहानी देती है. किसी को ऐसा दर्द जो भूल नहीं पाते, किसी को ऐसी दोस्ती जो जिंदगीभर रहती है, और कुछ को बस यह एहसास कि उन्होंने किसी तरह यहां टिके रहकर खुद को साबित कर लिया.
दिल्ली छोड़ने से पहले एक युवक द्वारा लिखा गया फेयरवेल पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गया है. इस पोस्ट में युवक ने अपने 15 महीनों के दिल्ली के सफर को याद करते हुए बताया कि यह शहर कैसे उसे तोड़ा भी, संवारा भी और बदला भी.
'15 महीनों की यादें कुछ सूटकेस में समेटीं'
पोस्ट शेयर करने वाले युवक शुभ ने लिखा –15 महीने यहां बिताने के बाद अजीब लगता है कि डेढ़ साल की जिंदगी कुछ सूटकेस में समेटकर जा रहा हूं… जैसे रणबीर कपूर किसी शादी के क्लाइमेक्स सीन में दूर चला जाता है.
शुभ ने बताया कि वह पिछले साल UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आया था. अपने पोस्ट में उसने लिखा कि मैं हमेशा से एक ऐसा लड़का रहा जो शायद ही अपने शहर से बाहर गया हो. लेकिन इस बार कुछ अलग करने की चाह थी.उस शहर में जीने की, जो कभी रुकता नहीं.
'दिल्ली सबको अलग कहानी देती है'
शुभ ने लिखा कि दिल्ली हर किसी को अलग कहानी देती है. किसी को ऐसा दर्द जो भूल नहीं पाते, किसी को ऐसी दोस्ती जो जिंदगीभर रहती है, और कुछ को बस यह एहसास कि उन्होंने किसी तरह यहां टिके रहकर खुद को साबित कर लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












