
UP: शाहरुख ने बीजेपी को दिया वोट तो गांव में मिलने लगी धमकी, FIR दर्ज
AajTak
कुशीनगर में बाबर अली की हत्या के चंद दिन बाद एक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुस्लिम समर्थक शाहरुख को धमकी मिली है. शाहरुख ने बीजेपी को वोट दिया था और लोगों से वोट देने की अपील की थी.
उत्तरप्रदेश के बदायूं के रहने वाले शाहरुख को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देना और भाजपा का समर्थन करना इतना भारी पड़ेगा सोचा न था. शाहरुख को उसके ही गांव और संप्रदाय के लोग धमका रहे हैं. गांव से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं और फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं.
डरे सहमे शाहरुख ने पहले तो इस मामले को गांव में ही सुलझाने का प्रयास किया लेकिन जब पानी सर के ऊपर से गुजर गया तब पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जान की रक्षा करने की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला
मामला बिसौली कोतवाली इलाके के लक्ष्मीपुर गांव का है. यहां के रहने वाले शाहरुख सैफी का कहना है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था और अपने परिचितों को भी भाजपा को सपोर्ट करने को कहा था. उनके ही गांव के शरीफ अहमद ने फेसबुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया कि तुम दलाल हो, तुमने मुसलमान होकर बीजेपी को वोट दिया, बीजेपी मुसलमानों को देश से निकालने की बात करती है.
शाहरुख ने इसका विरोध किया और गांव के बुजुर्गों के बीच बात रखकर इसको रफा-दफा कम चाहा लेकिन उसे राहत नहीं मिली. शरीफ ने शाहरुख से 10 मार्च के बाद देख लेने की धमकी दी और 16 मार्च को शाहरुख जब बिसौली से गांव जा रहा था, तभी रास्ते में शरीफ ने अपनी बाइक से शाहरुख का रास्ता रोका और तमंचा निकाल कर धमकाने लगा और मारपीट भी की.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SPRA) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कल बिसौली कोतवाली मे प्रार्थना पत्र आया था, शाहरुख नाम के एक व्यक्ति जो कि बिसौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है उसको उसके ही गांव का शरीफ अहमद काफी समय से धमका रहा था, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







