
खून, साज़िश और सौदा... साथ रहकर भी जम्मू और कश्मीर के बीच क्यों है अलगाव वाला रिश्ता
AajTak
जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में नया विवाद उभर रहा है जहां पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने जम्मू और कश्मीर के बीच अलगाव की मांग की है.
हिमालय के ऊपरी सिरे की चट्टानी और बर्फ से ढकी जमीन एक बार फिर कांप रही है. जम्मू और कश्मीर के साथ फिर से नया सवाल सिर उठा रहा है. मसला ये है कि जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा 'अब समय आ गया है कि जम्मू और कश्मीर के बीच अब अलगाव हो जाए और ये सौहार्द के साथ हो. उन्होंने कहा कि, अब 'कश्मीर और जम्मू के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर फिर से सोचने का समय आ गया है.'
जम्मू में उठती रही है अलग राज्य की मांग जम्मू में अलग राज्य की मांग समय-समय पर उठती रही है, लेकिन घाटी से आने वाले किसी बड़े नेता द्वारा पहली बार यह कहा गया है कि इस हिमालयी क्षेत्र के ये दो हिस्से शायद अलग-अलग रहकर बेहतर भविष्य गढ़ सकते हैं, लेकिन आज यह रिश्ता इतना तनावपूर्ण क्यों है, इसे समझने के लिए हमें उस दौर में लौटना होगा, जब यह गठबंधन बना था, यूं समझिए कि ये ऐसी शादी थी, जो जनता की इच्छा पर नहीं, बल्कि एक बिक्री रसीद पर आधारित था.
आज जम्मू और कश्मीर को इतिहास के जुड़े हुए जुड़वां की तरह माना जाता है कि दोनों अलग-अलग हैं ही नहीं, लेकिन आज़ादी से महज़ एक सदी पहले तक ये दोनों बिल्कुल अलग इकाइयां थीं. उन्हें जोड़ कर रखते थे तो सिर्फ दुर्गम पहाड़ी रास्ते और कुछ महत्वाकांक्षी लोगों की राजनीतिक चालें. विडंबना है कि उनका यह मेल एक ढहते साम्राज्य और एक हताश महारानी और उसके वज़ीर के बीच हुए “अवैध” सत्ता खेल का नतीजा था.
तो कहानी कुछ यूं है कि...
जून 1839 में जब पंजाब के शेर, महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ, तो वे अपने पीछे एक ऐसा साम्राज्य छोड़ गए जो खैबर दर्रे से सतलुज नदी तक, कश्मीर की पहाड़ियों से मुल्तान के रेगिस्तान तक फैला था. लेकिन इस वैभवशाली और बड़े राज्य के साथ अराजकता भी विरासत में मिली. महज चार वर्षों के भीतर तीन महाराज, खड़क सिंह, नौनिहाल सिंह, शेर सिंह और एक रीजेंट की हत्या कर दी गई. सिंहासन खून से सना हुआ था. कभी शक्तिशाली रहा सिख साम्राज्य अब षड्यंत्रों का अखाड़ा बन चुका था.
इस उथल-पुथल के केंद्र में दो विवादास्पद किरदार थे, महारानी जिन्दन कौर, रणजीत सिंह की सबसे छोटी रानी जो बालक महाराजा दलीप सिंह की मां थीं और उनके वज़ीर (प्रधानमंत्री) लाल सिंह, जिन्हें दबी जुबान में उनका प्रेमी भी कहा जाता है. हालांकि यह कभी स्पष्ट तौर नहीं रहा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








