
महाराष्ट्र की सियासत के 'धुरंधर' बने देवेंद्र फडणवीस... मुंबई का किला भेद BJP को दिलाई 'महाविजय'
AajTak
देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर महाराष्ट्र में भाजपा के उत्थान का पर्याय रहा है. 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार बनी तो महाराष्ट्र ने फडणवीस के रूप में अपना पहला बीजेपी मुख्यमंत्री पाया. यह पहला मौका था जब भाजपा ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई.
महाराष्ट्र की राजनीति में 16 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. 29 नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है. चुनाव परिणामों ने बीजेपी को एक छत्र शक्ति के रूप में स्थापित किया है और इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों से पहले स्पष्ट कहा था कि हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे. हुआ भी कुछ ऐसा ही. मुंबई की बीएमसी (BMC) से लेकर नागपुर की सड़कों तक अगर आज भगवा लहरा रहा है, तो उसके पीछे फडणवीस की वो बिसात है, जिसने विपक्ष के हर प्रयोग को मात दे दी. मुंबई में पहली बार भाजपा का मेयर बनने जा रहा है. पिछली बार 27 नगर निगम के रहते बीजेपी ने 15 निगम पर जीत दर्ज की थी. 29 नगर निगमों में से बीजेपी गठबंधन ने 24 पर बढ़त बना ली.
वहीं देश की सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी की बात करें तो 221 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी ने कुल 87 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 27 सीटें मिली हैं. यानी दोनों पार्टियों के गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में बहुमत के आंकड़े 114 को पार कर लिया है. विपक्षी खेमे में उद्धव ठाकरे गुट (UBT) ने 64 सीटें जीत हासिल की हैं. कांग्रेस को 24 सीटें, मनसे को 6 सीटें, एनसीपी (अजित पवार गुट) को 3 सीटें और एनसीपी-एसपी को 1 सीट मिली है. इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीयों के खाते में 9 सीटें गई हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे रिकॉर्ड तोड़ जनादेश करार दिया. उनका कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के भरोसे की जीत है, जिसने महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में विकास की एक नई भाषा गढ़ी है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने ‘विकास और ईमानदारी’ वाले एजेंडे को पूरी तरह समर्थन दिया है.
12 साल बाद भी फडणवीस का जादू बरकरार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर कहते है रहे हैं कि 'नरेंद्र और देवेंद्र' की जोड़ी का मतलब है एक और एक ग्यारह. कारण, देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर महाराष्ट्र में भाजपा के उत्थान का पर्याय रहा है. साल 2013 में जब मोदी गुजरात से निकलकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, ठीक उसी समय महाराष्ट्र बीजेपी की कमान देवेंद्र फडणवीस के हाथों में थी. 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार बनी तो महाराष्ट्र ने फडणवीस के रूप में अपना पहला बीजेपी मुख्यमंत्री पाया. यह पहला मौका था जब भाजपा ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









