
मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स को हराया, पुणे-पिंपरी में पवार 'पॉवर' को मात... निकाय चुनावों में BJP ने रचा इतिहास
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बीजेपी ने शहरी राजनीति का पूरा नक्शा बदल दिया है. बीएमसी, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसी अहम नगरपालिकाओं में बीजेपी की जीत ने ठाकरे और पवार परिवारों को बड़ा झटका दिया. रिजल्ट से साफ है कि महायुति का दबदबा बढ़ा, जबकि कांग्रेस का शहरी आधार और कमजोर पड़ा.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में ठाकरे ब्रदर्स को हराया तो पुणे नगर निकाय में शरद पवार और अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुटों के गठबंधन को भी परास्त कर दिया.
मुंबई के सभी 227 वार्डों के चुनाव परिणाम आधी रात के आसपास घोषित किए गए. बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, AIMIM को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (एसपी) को सिर्फ एक सीट मिली.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने शाम को दक्षिण मुंबई में उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 29 नगर निगमों में से 25 में सत्ता में आने के लिए तैयार है, जिनमें मुंबई भी शामिल है, जहां 15 जनवरी को चुनाव हुए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगर निगम चुनावों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की शानदार जीत पर मतदाताओं को धन्यवाद दिया.
मुंबई और 28 अन्य नगर निगमों में 15 जनवरी को हुए चुनावों में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हुई और देर रात तक जारी रही.
कुछ सीटों के नतीजे आना बाकी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










