
UP: लग्जरी कार एजेंसी का मालिक बनकर की करोड़ों की ठगी, STF के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
AajTak
एसटीएफ ने लग्जरी कार एजेंसियों का मालिक बनकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने लखनऊ के अलावा दिल्ली और जयपुर में भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.
लग्जरी कारों का मालिक बनकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड तौसीब अहमद को एसटीएफ ने लखनऊ से धर दबोचा है. एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड तौसीब के पास से एटीएम कार्ड, लैपटॉप, चेक बुक, पासबुक, एक्टिवेटेड सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, चार पहिया वाहन और 6 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसके गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर, बिहार के सिवान, गोपालगंज के साथ लखनऊ तक फैले हैं.
एसटीएफ एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी तौसीब ने बताया कि वह और गिरोह के सदस्य फर्जी नाम पते पर बैंक खाते खुलवाते हैं. इसके बाद अलग-अलग कार कंपनियों के मालिकों के बारे में गूगल और सोशल मीडिया से जानकारी हासिल कर लेते हैं, फिर कंपनियों के मालिकों की फोटो इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर वॉट्सएप डीपी के तौर पर लगाते हैं. वॉट्सएप डीपी लगाकर यह लोग बैंक के मैनेजर और कार कंपनी के अकाउंटेंट को मैसेज और कॉल के जरिए विश्वास दिलाते हैं कि वह कंपनी के मालिक हैं. जब तरकीब काम कर जाती है तो आरोपी पैसों की तत्काल जरूरत का हवाला देकर फर्जी नाम पते पर खुलवाए गए बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लेते हैं.
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी इंटरनेट से वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल, वॉट्सएप और वर्चुअल नंबर क्रिएट करने के साथ-साथ इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग से अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर करने के साथ रुपयों को एटीएम से निकलवाने से लेकर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था और होटल में सदस्यों को रुकवाने काम देखता है. गिरफ्तार किया गया गिरोह का मास्टरमाइंड तौसीब अहमद वॉट्सएप कॉलिंग से ही गिरोह के संपर्क में रहता था. उसने कभी भी नॉर्मल नंबर यूज नहीं किया. आरोपी ने अक्टूबर 2021 में गिरोह के सदस्यों के साथ जयपुर स्थित महिंद्रा एजेंसी से 40 लाख की ठगी की थी.
यह भी पढ़ेंः झारखंड: सेक्स सर्विस के नाम पर फंसाने वाला गिरोह पकड़ा, पैसे लेकर बंद कर लेते थे फोन
ठगी के घटना के बाद आरोपी को जयपुर की स्पेशल क्राइम और साइबर क्राइम कमिश्नरेट पुलिस ने तौसीब अहमद के साथ उसके गिरोह के साथी सदस्य रानू, निहाल और गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था. वहां से जमानत मिलने के बाद जनवरी 2022 में मर्सिडीज बेंज कार एजेंसी एसआरएम स्मार्ट हूप्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, होंडा कार एजेंसी सुगोई मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली का चीफ फाइनेंस ऑफिसर बनकर आरटीजीएस और नेट बैंकिंग के जरिए से 14 फर्जी बैंक खातों में 18 लाख 40 हजार और 58 लाख रुपए की ठगी की थी. तौसीब ने इन कंपनियों से कुल 76 लाख 40 हजार की ठगी की थी.
ठगी करने के बाद तौसीब ने अपने गिरोह के सदस्य रानू सिंह को वॉट्सएप कॉल कर लखनऊ के एटीएम से रुपए निकलवाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस को इस बारे में पता चल गया था. इसके बाद पुलिस ने रानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. रानू सिंह की जमानत भी तौसीब ने 4 माह बाद मई 2022 में कराई थी. तौसीब ने वॉट्सएप कॉल के जरिए ओसियन मार्ट अहमदाबाद का मालिक बनकर लखनऊ से कंपनी के अकाउंटेंट को कॉल किया और धोखाधड़ी कर अलग-अलग बैंक खातों में लगभग एक करोड़ रुपए ट्रांसफर कराए. पूछताछ में उसने बताया कि उसके ग्रुप में दर्जनभर लोग हैं, जिसमें मुख्य रूप से सुमित शर्मा, रानू सिंह, निहाल सिंह, प्रेम सिंह, राहुल कुमार, पंकज शाह गुड्डू शामिल हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








