
UP में 16 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए अमित मोहन प्रसाद
AajTak
योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क समेत कई विभागों को संभालने वाले नवनीत सहगल को अब खेलकूद विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छीन लिया गया है. उनकी जगह इस विभाग का जिम्मा अब पार्थ सारथी सेन शर्मा को दिया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे ताकतवर आईएएस अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क समेत कई विभागों को संभाल रहे नवनीत सहगल को अब खेलकूद विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के तबादलों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निशाने पर आए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छीन लिया गया है. उन्हें अब सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.
प्रतीक्षारत चल रहे पार्थ सारथी सेन शर्मा को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. इसके अलावा हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. डॉ. हरिओम को अब समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास का निदेशक बनाया गया है.
सीनियर आईएएस मोनिका एस गर्ग को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके अलावा महेश कुमार गुप्ता को अब ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. कल्पना अवस्थी अब राज्यपाल की प्रमुख सचिव होंगी.
प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार को यूपीडा और उपशा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजेश कुमार सिंह-प्रथम को कारागार प्रशान का प्रमुख सचिव बनाया गया है.
वहीं मनोज कुमार सिंह को अब अपर मुख्य सचिव पंचायती राज और उद्यान के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है. सुधीर महादेव बोबड़े अब उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव होंगे. मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह, गोपन, सतर्कता विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी सौंप दिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










