
UP: बढ़ते कोरोना संक्रमण पर हाईकोर्ट की सुनवाई, स्पूतनिक पर केंद्र से मांगी जानकारी
AajTak
हाई कोर्ट ने लखनऊ में हर्ष हॉस्पिटल और सन हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी में इन अस्पतालों में ऑक्सीजन मिली थी. लेकिन मरीजों को ऑक्सीजन की कमी बताकर लौटाया जा रहा था.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. केंद्र व राज्य सरकार ने अदालत में हलफनामा दाखिल किया है. जिसके बाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से आगे की कार्रवाई की जानकारी मांगी है. कोर्ट ने स्वदेशी वैक्सीन की कमी के चलते विदेशों से वैक्सीन मंगाने का सुझाव दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने रूसी टीका स्पूतनिक की खरीद पर केंद्र से जानकारी मांगी है. वहीं मेरठ के सरकारी अस्पताल में 5 मौतों पर डीएम मेरठ ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश की. डीएम मेरठ की रिपोर्ट पर कोर्ट संतुष्ट नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट ने बेहतर हलफनामा की मांग की है. इसके अलावा कोर्ट ने लखनऊ में हर्ष हॉस्पिटल और सन हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी में इन अस्पतालों में ऑक्सीजन मिली थी. लेकिन मरीजों को ऑक्सीजन की कमी बताकर लौटाया जा रहा था.क्लिक करें- कोविड-19 प्रबंधन के लिए टीम-09 को CM योगी ने दिए ये निर्देश, कहा- सूबे में 1.34 करोड़ डोज लगी
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










