
UP: नदी में नहाने गए 8 छात्र डूबे, 7 को ग्रामीणों ने बचाया, एक लापता
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (UP Hamirpur) में भीषण गर्मी के बीच यमुना नदी नहाने गए 8 छात्र गहरे पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने 7 छात्रों को बचा लिया, वहीं एक छात्र अभी तक लापता है. छात्र की तलाश जारी है.
बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले (UP Hamirpur) में भीषण गर्मी के बीच यमुना नदी नहाने गए 8 छात्र गहरे पानी में डूब गए. घटना की जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से 7 छात्रों को बचा लिया. वहीं एक छात्र लापता है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि शनि अमावस्या पर्व पर गांव के तमाम लोग यमुना नदी में स्नान करने गए थे. 11वीं का छात्र रामबिहारी समेत 8 लड़के भी यमुना नदी नहाने गए थे. नहाते समय सभी गहरे पानी में डूबने लगे. नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर जब पानी में डूब रहे लड़कों पर पड़ी तो तुरंत वे नदी में उतर गए.
यह भी पढ़ें: हरियाणाः झज्जर की नहर में नहाने उतरे 3 सिविल इंजीनियर, डूबने से मौत
इसी बीच गांव के भी तमाम लोग और लड़कों के परिजन मौके पर पहुंच गए. गोताखोरों को भी यमुना नदी में उतारा गया. कुछ ही समय बाद एक-एक कर 7 छात्रों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रामबिहारी का पता नहीं चल सका. जानकारी के बाद हमीरपुर से फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची. टीम लापता छात्र की तलाश में सर्च आपरेशन चला रही है. अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है. वहीं छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: 2.5KM तक शव कंधे पर रखकर पुलिसकर्मियों ने पार की नदी, आग की लपटों के बीच फंस कर हो गई थी मौत
सिकरोढ़ी गांव के सरपंच हनुमान निषाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से परेशान गांव के लड़के पास में ही यमुना नदी में रोज नहाने जाते थे. आज भी रोज की तरह गांव के लड़के रामबिहारी के साथ यमुना नदी नहाने गए थे. सभी गहरे पानी में चले गए. मौके पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह 7 लड़कों को बाहर निकाल लिया, लेकिन रामबिहारी का अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है. सीओ सदर विवेक यादव ने बताया कि 8 लड़के नहाते समय डूबे थे, जिनमें 7 बच्चों को बचा लिया गया है, लेकिन रामबिहारी नाम का छात्र लापता है. तलाश जारी हैै.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









