
Ukraine को America देगा हथियारों का जखीरा, Russia को करारा जवाब देने के लिए मिलेंगी ये खतरनाक मिसाइल्स
AajTak
Military Assistance To Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में अमेरिका और यूरोप खुलकर यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं. अमेरिका अब यूक्रेन को हथियारों का जखीरा भेजने की तैयारी कर रहा है. जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है.
Military Assistance To Ukraine: रूस-यूक्रेन जंग को 50 दिन होने जा रहे हैं, लेकिन युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ रूस हवा और जमीन से यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन भी अपनी जमीन बचाने के लिए रूसी फौज का मुकाबला कर रहा है. जंग के बीच अमेरिका और यूरोप लगातार यूक्रेन की मदद कर रहे हैं. अब अमेरिका फिर यूक्रेन को हथियारों का जखीरा देने जा रहा है.
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन को अगले 24 से 48 घंटे में अमेरिकी हथियारों का जखीरा मिल सकता है. इन हथियारों की कीमत 750 मिलियन (75 करोड़) अमेरिकी डॉलर होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन जल्द इसका ऐलान कर सकता है. यूक्रेन की मदद करने के लिए बाइडेन अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे. इसे प्रेसिडेंट ड्रॉडाउन अथॉरिटी (PDA) कहा जाता है. इसके तहत आपात स्थिति में अमेरिका का कोई भी राष्ट्रपति अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लिए बिना इस तरह का फैसला ले सकता है.
गोला बारूद के साथ मिलेंगे बॉडी आर्मर
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन को किस तरह के हथियार दिए जाएंगे, इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है. लेकिन अमेरिका यूक्रेन को रक्षात्मक एंटी-एयरक्राफ्ट स्टिंगर और एंटी-टैंक जेवलिन मिसाइल के साथ गोला-बारूद और बॉडी आर्मर दे सकता है. शिपमेंट में हॉवित्जर भी शामिल हो सकती है. अमेरिकी कांग्रेस के एक वरिष्ठ सहयोगी के मुताबिक इस मदद के तहत यूक्रेन को जमीनी तौर पर इस्तेमाल होने वाली भारी आर्टिलरी भी दी जाएगी.
टॉप US हथियार निर्माताओं की बैठक आज
पेंटागन आज अमेरिका की शीर्ष 8 हथियार निर्माता कंपनी के प्रमुखों की मीटिंग करने जा रहा है. बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि रूस के साथ युद्ध सालों तक चलने पर यूक्रेन को हथियारों की जरूरत कैसे पूरी की जा सकती है. बता दें कि व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताह बयान जारी किया था. इसमें बताया गया था कि यूक्रेन को 24 फरवरी के आक्रमण के बाद से अब तक अमेरिका 1.7 अरब डॉलर से ज्यादा की सुरक्षा सहायता (security assistance) दे चुका है. अमेरिकी कांग्रेस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ सांसदों को इस ऐलान के बारे में 24 घंटे पहले ही बताया गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोप से ज्यादा से ज्यादा हथियार उपलब्ध कराने की कई बार अपील कर चुके हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






