
UAE में खराब मौसम का असर, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
AajTak
यूएई में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना के चलते इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने यात्रियों को उड़ानों में देरी या रद्द होने की आशंका को लेकर सतर्क किया है. यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बदलते मौसम को देखते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि यूएई के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है, जिसका असर दिनभर उड़ान परिचालन पर पड़ सकता है.
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी बयान में कहा है कि मौसम की स्थिति तेजी से बदल रही है और इसके चलते कुछ उड़ानों में देरी, समय में बदलाव या रद्द होने की स्थिति भी बन सकती है. एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वह उड़ानों के निर्धारित समय को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यात्रियों को संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है.
ट्रैवल एडवाइजरी जारी
रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वो अपनी उड़ान से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए नियमित रूप से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें. इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'चेक फ्लाइट स्टेटस' लिंक के माध्यम से यात्री अपनी उड़ान की स्थिति जान सकते हैं.
इसके साथ ही इंडिगो ने यह भी चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
रिफंड ले सकते हैं यात्री

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









