
राजधानी में प्रदूषण और उत्तर भारत में कोहरे का कहर... PUCC से जुड़े फैसले पर क्या बोले दिल्ली के लोग
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-4 के चलते 18 दिसंबर से बिना वैध PUC पेट्रोल-डीजल पर रोक लगी. बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, कोहरे से यातायात और खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुईं.
दिल्ली सरकार ने 18 दिसंबर से बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण (ग्रेप 4) और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है. दिल्ली की सीमाओं पर गैर-बीएस 6 निजी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है.
दिल्ली मे बढ़ते पॉल्यूशन क़ो देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि 18 दिसम्बर से बिना PUCC के पेट्रोल पम्प पर गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. ज्यादातर दिल्ली वालों ने इस फैसले को सही बताया. पेट्रोल पंप पर भी जांच की पूरी तैयारी है.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विजिबिलिटी कम होने की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है. चंडीगढ़ और नोएडा में घना कोहरा छाया हुआ है. कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण लोग कांगड़ी का उपयोग कर रहे हैं.
PUC सेंटरों पर सर्वर ठप, लोग परेशान
दिल्ली में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम लागू होते ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. कई केंद्रों पर सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों के सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर तकनीकी खराबी से सर्टिफिकेट नहीं बना, तो 10 हजार रुपये के भारी चालान का जिम्मेदार कौन होगा.
हालांकि, दिल्ली गेट जैसे कुछ पंपों पर नियमों की अनदेखी कर बिना जांच के ईंधन देने की खबरें भी आ रही हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









