
UAE के मुस्लिम संगठन ने कहा- इस्लाम पर भारत से सीखे दुनिया
AajTak
यूएई के मुस्लिम परिषद में भारतीय इस्लाम के रूप को लेकर एक किताब निकाली है. किताब में कई जाने-माने विशेषज्ञों के लेख शामिल है. किताब में लिखा गया है कि भारतीय इस्लाम का मॉडल दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक अच्छे उदाहरण के रूप में काम कर सकता है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विश्व मुस्लिम समुदाय परिषद ने भारतीय इस्लाम पर एक किताब 'धर्मशास्त्र, न्यायशास्त्र और समकालिक परंपरा: इस्लाम का भारतीयकरण' प्रकाशित की है. किताब में इस्लाम के क्षेत्रीय स्वरूपों पर जोर देने और इस्लाम के एक रूप को ना मानने की बात कही गई है.
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किताब में इस्लाम के 'सच्चे' प्रतिनिधित्व के रूप में पेश किए जा रहे धर्म के 'अरबीकरण' पर चर्चा की गई है.
मुस्लिम परिषद के वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ अब्बास पनक्कल ने कहा, 'अरब संस्कृति को इस्लाम के रूप में बढ़ावा देने और इस्लाम के बस एक प्रकार को मानने में कई तरह की दिक्कतें हैं.'
किताब में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय, वैंकूवर के डॉ सेबेस्टियन आर प्रांज, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉ मोइन अहमद निजामी और नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के डॉ. फैजान मुस्तफा के लेख शामिल हैं.
भारतीय इस्लाम का मॉडल है बेहतरीन मिसाल: मुस्लिम परिषद
डॉ सेबेस्टियन आर प्रांज ने इस किताब में 'मॉनसून इस्लाम' शब्द इजाद किया है. ये शब्द इस्लाम धर्म की विविधता को प्रदर्शित करता है. उन्होंने ये शब्द अरब व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इजाद किया है जो मॉनसून हवाओं की दिशा के बाद दक्षिण एशिया की यात्रा करते थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









