
U19 World Cup Final 2024: तीन महीने में कंगारुओं ने 2 बार तोड़ा वर्ल्ड कप का सपना... कोहली, रोहित, सचिन-उदय सब फेल
AajTak
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेला गया. इससे पहले 19 नवबंर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही हार झेलनी पड़ी थी. इस तरह करीब 3 महीने में ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराया है.
U19 World Cup Final 2024: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले एक दशक से ICC ट्रॉफी जीतने के लिए जूझ रही है. कई बार टीम फाइनल तक पहुंची है, लेकिन हर बार उसे हार का सामना ही करना पड़ा है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब भारतीय टीम बगैर कोई मैच हारे फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन वहां उसे 19 नवंबर 2023 को हार ही झेलनी पड़ी.
भारत की मेजबानी में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने करारी शिकस्त दी थी. उस फाइनल में विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ प्लेयर मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना चैम्पियन
अंडर-19 वर्ल्ड कप में बदला लेने का मौका गंवाया
मगर उस हार को भुलाने और कंगारुओं से बदला लेने के लिए भारतीय टीम को करीब तीन महीने बाद एक सुनहरा मौका मिला था, लेकिन इस बार भी उसके हाथ निराशा ही लगी. दरअसल, साउथ अफ्रीका की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 खेला गया.
उदय सहारन की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट में धांसू प्रदर्शन किया और एक बार फिर फाइनल में जगह बनाई. यहां भी उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही था. मगर एक बार फिर 11 फरवरी 2024 को बेनोनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और फैन्स को निराशा ही हाथ लगी. इस मैच को भी भारतीय टीम ने गंवा दिया. इस तरह करीब तीन महीने में ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत का वर्ल्ड कप जीतने का दो बार सपना तोड़ा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









