
Train Accident: मथुरा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 10 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट, देखें लिस्ट
AajTak
Goods Train Derailment: सीमेंट से लदी मालगाड़ी मथुरा से गाजियाबाद जा रही थी. तभी छटीकरा के पास अचानक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए. इसके चलते रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
Indian Railway: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के आगरा डिवीजन में मथुरा-पलवल रूट पर एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतार गए हैं. जिसकी वजह से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात बाधित है. मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रूट की 10 ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मालगाड़ी के डिब्बों को हटवाने का कार्य किया जा रहा है. उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा-पलवल मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य मालगाड़ी के 15 वैगन के अवपथन से तीनों लाइन(अप,डाउन एवं तीसरी लाइन)बाधित हैं। रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है।आवश्यकतानुसार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/निरस्तीकरण/समय परिवर्तन किया जा रहा है। pic.twitter.com/xghwwyTzuW pic.twitter.com/wASOYrpZm5

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








