
Toyota Rumion: अब टोयोटा की ला रही है नई किफायती 7-सीटर कार! Ertiga पर होगी बेस्ड
AajTak
Toyota Rumion पहले से ही बिक्री के लिए ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है. अब इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने की योजना है. ये Maruti Ertiga पर बेस्ड एमपीवी है, जिसे त्योहारी सीजन के मौके पर सितंबर महीने तक लॉन्च किया जा सकता है.
सुजुकी और टोयोटा एक एग्रीमेंट के तहत लगातार अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म को एक दूसरे से साझा कर रहे हैं. हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे महंगी कार Maruti Invicto को लॉन्च किया था, जो कि टोयोटा की Innova Hycross पर बेस्ड है. अब टोयोटा भी किफायती 7-सीटर एमपीवी कार लॉन्च करने जा रही है, जो कि मारुति सुजुकी की मशहूर मॉडल Ertiga पर बेस्ड होगी. बताया जा रहा है कि, कंपनी ने इस आने वाली कार को Toyota Rumion नाम दिया है और इसे सितंबर महीने में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार Toyota बाजार में अपनी नई एमपीवी Rumion को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि, टोयोट पहले से ही Rumion की बिक्री साउथ अफ्रीका जैसे ग्लोबल मार्केट में करती है. जिसकी सप्लाई मारुति सुजुकी करती है अब इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने की योजना है. ग्लोबल मार्केट में इसे बेहतर फैमिली एमपीवी के तौर पर माना जाता है.
ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Toyota Rumion: Toyota Rumion को लॉन्च किए जाने के बाद ये टोयोटा की तरफ से भारतीय बाजार में चौथी एमपीवी होगी. अब तक कंपनी इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाइक्रॉस और वेलफायर जैसे मॉडलों की बिक्री करती है. कंपनी ने अक्टूबर 2021 में इस एमपीवी को साउथ अफ्रीकी बाजार में पेश किया था और उसी वक्त इस नेमप्लेट को इंडिया में भी ट्रेडमार्क करवाया था. ये टोयोटा की सबसे सस्ती एमपीवी होगी.
कैसी होगी Rumion:
मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड इस MPV में कंपनी आमचूल परिवर्तन कर इसके लुक और डिज़ाइन को अलग कर सकती है. हालांकि ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध मॉडल काफी हद तक Ertiga जैसा ही है, लेकिन यहां के बाजार में इसे नए लुक के साथ पेश किया जाएगा. ग्लोबल मार्केट में जो मॉडल बेचा जाता है उसमें ऑल ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जबकि यहां पर Ertiga में बीज कलर का इंटीरियर मिलता है. संभव है कि, Rumion में भी वैसा ही केबिन देखने को मिले.
इस कार में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 103hp की पावर और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. संभव है कि बाद में टोयोटा इस कार को CNG वेरिएंट में भी पेश करे, फिलहाल इसके केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, टोयोटा इस कार की क्या कीमत तय करती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










