
Tokyo 2020 Paralympics: निषाद कुमार ने पैरालंपिक में सिल्वर मेडल, पीएम समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई
AajTak
निषाद कुमार अमेरिका के टाउनसेंड रोडरिक के बाद दूसरे स्थान पर रहे और भावना पटेल के बाद भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए. टोक्यो पैरालंपिक 2020 में यह भारत का दूसरा पदक है.
टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक 2020 में भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है. निषाद कुमार ने पैरालंपिक के 5वें दिन पुरुषों की हाई जम्प कम्पटीशन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. भारत के पास अब 2 रजत पदक हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने निषाद कुमार को बधाई दी है. More joyful news comes from Tokyo! Absolutely delighted that Nishad Kumar wins the Silver medal in Men’s High Jump T47. He is a remarkable athlete with outstanding skills and tenacity. Congratulations to him. #Paralympics Another #Silver for India on National Sports Day. Congratulations to Nishad Kumar for the stellar performance. You’ve done our country proud. #TokyoParalympics pic.twitter.com/byO6vm28KI अद्भुत! अपनी लगन और कड़ी मेहनत से #Paralympics में देश को सिल्वर मेडल दिलाने के लिए @nishad_hj को बहुत-बहुत बधाई। आपकी इस असाधारण उपलब्धि से हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया है। Nishad jumps to glory 🥈 ! Congratulations Champ @nishad_hj ! We’ve just won 🇮🇳 2nd medal at #Tokyo2020 #Paralympics ! • High Jump T47 Final • 2.06m jump which equals Asian Record set by him in 2021#Praise4Para #Cheer4India pic.twitter.com/mkXvu3kFEg
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










