
The Kashmir Files देखने के बाद SIT गठित करने की मांग, पंडितों के न्याय के लिए राष्ट्रपति से अपील
AajTak
द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद एडवोकेट विनीत जिंदल ने राष्ट्रपति के लिए एक याचिका दायर की है. उन्होंने कहा है कि उन हत्याओं की फिर जाचं होनी चाहिए जो 1989-90 में की गई थीं.
द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. इस एक फिल्म ने कश्मीरी पंडितों को फिर न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की ताकत दे दी है. समाज के कई दूसरे लोग भी आगे आकर इन लोगों के लिए न्यया की बात कर रहे हैं. अब देश के राष्ट्रपति के लिए एक याचिका दायर की गई है.
ये याचिका एडवोकेट विनीत जिंदल द्वारा दायर की गई है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उन मामलों की दोबारा जांच होनी चाहिए जहां पर 1989-90 के समय कश्मीरी पंडितों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अब विनीत जिंदल से पहले कई दूसरे लोग भी फिल्म देखने के बाद ये मांग उठा चुके हैं.
लेकिन इस अपार समर्थन के बीच समाज और राजनीतिक गलियारों में एक ऐसा वर्ग भी सक्रिय है जो द कश्मीर फाइल्स को सच्चाई से दूर मान रहा है. कोई इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहा है तो किसी के लिए फिल्म में दिखाई गईं घटनाएं सच्चाई से दूर हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला तो यहां तक कह चुके हैं कि उनकी पार्टी कश्मीरी पंडितों को घाटी में वापस लाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब फिल्म ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.
उमर ने आरोप लगाया कि मेकर्स खुद ही कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी नहीं चाहते हैं, उसी वजह से उन्होंने दर्शकों के सामने ऐसी फिल्म प्रस्तुत कर दी है. उमर की माने तो फिल्म में जो तथ्य दिखाए गए हैं, वो भी गलत हैं. जोर देकर कहा गया है कि जिस समय कश्मीरी पंडितों का कश्मीर से पलायन हुआ था, तब वहां पर फारूक अब्दुल्ला की सरकार नहीं थी, बल्कि राज्यपाल शासन लगा हुआ था. ये भी बताया गया है कि उस समय केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी और बीजेपी ने उसका समर्थन किया था.
वैसे अभी क्योंकि समाज का एक वर्ग इस फिल्म का इतना विरोध कर रहा है, ऐसे में मेकर्स की सुरक्षा अपने आप में एक बड़ा मुद्दा बन गया है. अभी के लिए फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








