
'Thanks man'... Gen-Z एंप्लॉयी की कूल लैंग्वेज बॉस को नहीं आ रही रास, नौकरी पर भी संकट
AajTak
नई पीढ़ी को वर्कप्लेस पर उनके कपड़ों और बातचीत के लहजे को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई कंपनियां इसी कारण जेन जी को काम पर रखने से हिचकिचा रही हैं या फिर काम पर रखने के बाद निकाल भी दे रही हैं. इस पर कई शोेध भी हो रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि नई पीढ़ी वर्कप्लेस में बातचीत करने के तरीके में बदलाव का कारण बन रही है.
एन्ना को 2022 में यूनिवर्सिटी से सीधे लंदन स्थित एक प्रमुख हेज फंड में आर्ट डिपार्टमेंट में नौकरी मिल गई. तब वो अपनी टीम की सबसे छोटी मेंबर थीं, बाकी लोगों से 10 साल से भी ज्यादा छोटी. एन्ना ने ग्रेजुएशन में टॉप किया था और वो उम्र के अंतर से बेपरवाह अपने सहकर्मियों से सीखने को लेकर उत्सुक थीं. उनके सहकर्मियों ने भी उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी लेकिन ऑफिस में उन्हें एक दिक्कत आई. एन्ना याद करती हैं कि उनके बॉस ने उनसे कहा कि उनकी भाषा अनौपचारिक है और उसी अनौपचारिक तरीके ने उसकी विश्वसनीयता को कम कर दिया है.
एन्ना ने अपने बॉस की इस बात को नजरअंदाज कर दिया. एन्ना जो अपने मिड ट्वेंटीज (25-26 साल की उम्र) में हैं, बीबीसी से बात करते हुए कहती हैं, 'मेरे क्लाइंट्स के साथ अच्छे संबंध थे - मुझे लगता है कि फ्रेंडली होना, सख्त होने से ज्यादा बेहतर है. मैं अच्छा परफॉर्म कर रही थी और मुझे लगा कि यही काफी होगा.'
हालांकि, नौकरी के चार महीने बाद ही एन्ना को नौकरी से निकाल दिया गया. उनके मैनेजर ने नौकरी से निकालते हुए कहा कि उनमें 'प्रोफेशनलिज्म की कमी' है और वो बार-बार 'लाइक' और 'टोटली' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती थीं.
'बुद्धिमान कर्मचारी की तरह नहीं दिखती हो'
एन्ना के सुपरवाइजर ने कहा कि उनका हेज फर्म काफी नामी है और वो एक 'बुद्धिमान' एंप्लॉयी की तरह नहीं दिखती हैं, उनका रवैया फर्म की इमेज के हिसाब से ठीक नहीं है.
ऐसा कारण देकर नौकरी से निकाले जाने पर एन्ना बहुत दुखी थी. वो बताती हैं, 'किसी ने मुझे पहले से नहीं बताया कि क्या बोलना है और क्या नहीं. और मेरी उम्र के सभी लोग इसी तरह बात करते हैं. मुझे कैसे पता चलता कि क्या बोलना है, क्या नहीं?'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











