
Team India New Head Coach: BCCI ने पोटिंग-लैंगर को दिखाया आईना, टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर जय शाह का खुलासा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने जा रहा है. ऐसी खबरें चल रही थीं कि बीसीसीआई ने नए कोच को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से संपर्क किया था. हालांकि ये खबरें अफवाह निकलीं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 1 जून से लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने नए कोच के लिए आवेदन भी मंगाए हैं. राहुल द्रविड़ भी आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वह इस भूमिका के लिए दोबारा आवेदन नहीं करेंगे. उन्होंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि वह टीम के हेड कोच के रूप में अपने कार्यकाल को अब और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं.
इसी बीच मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि बीसीसीआई ने नए कोच को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से संपर्क किया था. हालांकि ये खबरें अफवाह निकलीं. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि बोर्ड ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क नहीं किया है.
बीसीसीआई सही उम्मीदवार को चुनेगा: जय शाह
जय शाह ने कहा, 'जब हम इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच से ज्यादा प्रतिष्ठित भूमिका कोई नहीं है. टीम इंडिया के पास विश्व स्तरीय फैन बेस है, जिसे बेजोड़ समर्थन प्राप्त है. हमारा समृद्ध इतिहास और खेल के प्रति जुनून इसे दुनिया की सबसे आकर्षक जॉब्स में से एक बनाता है. यह भूमिका उच्च स्तरीय व्यावसायिकता की मांग करती है. एक अरब प्रशंसकों की आकांक्षाओं को पूरा करना एक बड़ा सम्मान है और बीसीसीआई सही उम्मीदवार को चुनेगा, जो भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सक्षम हो.'
जय शाह ने आगे कहा, 'न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क किया है. कुछ मीडिया सेक्शन्स में प्रसारित रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत हैं. हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है. हम ऐसे लोगों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं. टीम इंडिया को वास्तव में अगले लेवल तक ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे कोच को हमारे घरेलू क्रिकेट ढांचे का गहन ज्ञान हो.'
नए कोच का 3.5 साल का होगा कार्यकाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









