
Team India in Womens T20 World Cup: पाकिस्तान की हार से भारतीय टीम को तगड़ा झटका, महिला टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर
AajTak
Team India in Womens T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोमवार (14 अक्टूबर) को भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी महिला टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं.
Team India in Womens T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोमवार (14 अक्टूबर) को भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी महिला टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं.
भारतीय टीम 8 साल बाद यानी 2016 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सकी है. महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A से ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से ही हारी भारतीय टीम
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका भी थे. यदि पाकिस्तान जीतता तो भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के ज्यादा चांस थे. मगर अब यह सपना टूट गया है. दूसरी ओर ग्रुप-बी से अभी इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस में हैं.
भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में 4 में से 2 ही मैच जीत सकी और तीसरे नंबर पर रही. उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली है. जबकि भारतीय टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया है.
इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










