
Team India, ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित... इस ऑलराउंडर का पत्ता कटा, अश्विन को मिला मौका
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 जल्द ही भारत की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने अपनी फाइनल टीम का ऐलान कर दिया है.
Team India, ICC World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. मगर उससे पहले सभी 10 टीमों को 2-2 प्रैक्टिस मैच भी खेलने हैं. टूर्नामेंट के लिए सभी 10 देशों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था.
मगर इस स्क्वॉड में बदलाव के लिए आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई थी. ऐसे में भारतीय टीम ने इस दिन अपनी स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव कर फाइनल टीम घोषित कर दी है. चोट से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर किया गया है.
चोटिल अक्षर को किया बाहर, अश्विन की एंट्री
उनकी जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया है. अश्विन को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका दिया था, जहां उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था. जबकि अक्षर सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे तक भी फिट नहीं हो सके थे.
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले 2 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. टीम को अपना पहला प्रैक्टिस मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है. इसके लिए अश्विन समेत पूरी टीम गुवाहाटी पहुंच गई है.
प्रैक्टिस मैच के लिए गुवाहाटी पहुंची भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










