
Team India Amazing Coincidence of World Cup: भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतना पक्का! 83 के बाद बने ये 7 गजब संयोग
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक तीन मैच खेले और तीनों में दमदार अंदाज में जीत दर्ज की है. मगर फैन्स को एक खुशखबरी बता दें कि इस बार भारतीय टीम के वर्ल्ड कप खिताब जीतने को लेकर 7 गजब के शुभ संयोग बन रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
Team India Amazing Coincidence of World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है. टीम ने अब तक तीन मैच खेले और तीनों में दमदार अंदाज में जीत दर्ज की है. उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है.
अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. यह मैच 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा. मगर फैन्स को एक खुशखबरी बता दें कि इस बार भारतीय टीम के वर्ल्ड कप खिताब जीतने को लेकर 7 गजब के शुभ संयोग बन रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
पहला संयोग
भारतीय टीम ने इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत ही बेहतरीन संयोग के साथ की थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था. इस मैच में भारतीय टीम ने 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इस मैच में दोनों भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन खाता नहीं खोल सके थे.
वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब भारतीय टीम के दोनों ओपनर खाता नहीं खोल सके. इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में ऐसा हुआ था. इसके बाद भारतीय टीम ने 1983 में और अब दोनों ही मुकाबले जीते हैं. साथ ही कपिल देव की कप्तानी में भारतीय 1983 वर्ल्ड कप खिताब भी जीत लिया था. ऐसे में यह भी गजब संयोग बन गया है. इस बार भी भारत की उम्मीदें बंध गई हैं.
दूसरा संयोग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










