
Team India: भारतीय टीम ने आज ही किया था गाबा फतह, ऑस्ट्रेलिया का घमंड हुआ था चूर-चूर
AajTak
टीम इंडिया ने साल 2021 में ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. 32 साल बाद किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान पर टेस्ट मैच में पराजित किया था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 19 जनवरी (आज) का दिन काफी खास है. तीन साल पहले यानी साल 2021 में इसी दिन अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट मैच में तीन विकेट से पराजित किया था. 32 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को गाबा के मैदान पर किसी टेस्ट मैच में हार नसीब हुई. इस यादगार जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही थी.
ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए उस मैच में भारत को जीत के लिए 328 रनों का मुश्किल टारगेट मिला था. चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत ने चार रन बनाए थे. यानी आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 324 रन और बनाने थे. ऐसे में सब यही मान कर चल रहे थे कि मैच या तो ऑस्ट्रेलिया टीम के पक्ष में मैच जाएगा या ड्रॉ पर समाप्त होगा. लेकिन पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करके ऑस्ट्रेलियाई टीम के होश उड़ा दिए.
A moment to savour for India! #AUSvIND pic.twitter.com/vSogSJdqIw
गिल-पुजारा-पंत ने किया कमाल
पांचवें दिन भारत ने जल्द ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा (56 रन) क्रीज पर जम गए. गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की. गिल ने खासकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की खूब धुनाई की और शॉर्ट पिच गेंदों खूबसूरत पुल शॉट्स भी लगाए. गिल उस समय सिर्फ 21 साल के थे, लेकिन उस पारी में उनके शॉट्स को देखकर लग रहा था कि जैसे कोई अनुभवी बल्लेबाज बैटिंग कर रहा हो.
गिल ने 146 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 2 छक्के लगाए. गिल ने उस पारी से अपने भविष्य की झलक दिखा दी थी. गिल की पारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर आ गई. गिल के बाद ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. पंत ने 138 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक सिक्स शामिल रहा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










