
Team India: कौन हैं वो 10 खिलाड़ी जो रोहित की वर्ल्ड कप टीम में एकदम पक्के, ये हो सकती है 15 सदस्यीय टीम
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया था. रोहित ने कहा था कि उन्हें लगभग दस खिलाड़ियों के नाम मालूम हैं, जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.
टी20 वर्ल्ड कप इस साल जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब पांच महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. मगर भारत का टीम कॉम्बिनेशन फाइनल नहीं हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में बड़ा बयान दिया था.
रोहित ने कहा था कि उन्हें लगभग 10 खिलाड़ियों के नाम मालूम हैं जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे. वैसे भारतीय फैन्स के मन में अभी से यह सवाल उठ रहा है कि वे कौन से खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल सकता है...
बल्लेबाज (5): कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर यशस्वी जायसवाल, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह और पूर्व कप्तान विराट कोहली का टीम में रहना लगभग तय है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अफगानिस्तान सीरीज के जरिए टी20 इंटरनेशनल में वापसी की थी. वहीं यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह भी टी20 क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की भी टीम में जगह पूरी तरह पक्की रहेगी, हालांकि वह फिट हो पाते हैं या नहीं ये देखना होगा.
विकेटकीपर (2): विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें ईशान किशन और जितेश शर्मा इस लिस्ट में रह सकते हैं. ईशान को भले ही अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था, मगर उन्हें इग्नोर करना चयनकर्ताओं के लिए काफी मुश्किल होगा. ऋषभ पंत और संजू सैमसन के नाम पर भी विचार किया जा सकता है.
ऑलराउंडर (3): ऑलराउंड खिलाड़ियों की बात करें तो शिवम दुबे का रहना तय है. हार्दिक पंड्या की भी एंट्री पक्की है, हालांकि वह फिट हो पाते हैं या नहीं, ये देखना होगा. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसी एक की एंट्री भी पक्की है. वॉशिंगटन सुंदर के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, जो बल्लेबाजी में भी योगदान देने में माहिर हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









