
Tarot Rashifal 11 february 2024 Mithun (Gemini): क्रोध के कारण होगा आर्थिक नुुकसान, सुधार लें ये गलती
AajTak
Tarot Rashifal 11 february 2024 Mithun: असफलता ने आपके आत्मविश्वास को डगमगा दिया है. आप खुद की काबिलियत पर ही संदेह करने लगे हैं. अगर जीवन में किसी कठिन परिस्थिति में आप विजय नहीं प्राप्त कर पाए. तो इसका ये मतलब नहीं कि यह आपकी काबिलियत पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दे.
मिथुन (Gemini):- Cards:- Two of pentacles आप कठोरता से अपने किसी बात को मनवाने का प्रयास कर रहे हैं. आप जानते हैं, वह बात इतनी जरूरी नहीं है. फिर भी आप अपनी जिद्द के चलते उस बात को अपने प्रिय से मनवाने का प्रयास कर रहे हैं. आपको अपने व्यवहार में नम्रता और लचीलापन लाना चाहिए. यदि आप उस बात को प्यार से अपने प्रिय से कहेंगे. तो शायद उसके लिए वह बात मानना ज्यादा आसान होगा. अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखिए. बहुत ज्यादा लचीलापन या बहुत ज्यादा क्रोध दोनों ही आपको नुकसान पहुंचाएंगे. आपने किसी नए कार्य क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश की, पर वह आपके लिए असफल हो गया.
असफलता ने आपके आत्मविश्वास को डगमगा दिया है. आप खुद की काबिलियत पर ही संदेह करने लगे हैं. अगर जीवन में किसी कठिन परिस्थिति में आप विजय नहीं प्राप्त कर पाए. तो इसका ये मतलब नहीं कि यह आपकी काबिलियत पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दे. हो सकता है आपने उस कार्य को ढंग से समझने की कोशिश ही ना की हो. थोड़ा ठहर कर उस कार्य के बारे में सभी जरूरी जानकारियां एकत्र कर आगे बढ़ने का प्रयास कीजिए. अगर कोई कार्य असफल हो जाए तो उस कार्य में कभी भी सफलता न मिले. यह जरूरी नहीं है. आपको आत्म विश्वास और मनोबल को ऊंचा रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. धीरे-धीरे सफलता आपके पास आ जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










