
T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल करके भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली.
More Related News

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












