SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का 5-0 का दबदबा, क्या कल सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों की पांच भिड़ंत हुईं हैं. ओवरऑल टी20I रिकॉर्ड में कौन सी टीम आगे है, आइए जान लेते हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में बुधवार (4 मार्च) को है, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे.
मुकाबला सिर्फ फाइनल के टिकट का नहीं, बल्कि कीवी टीम के लिए इतिहास बदलने का भी है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होना है.
साउथ अफ्रीकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. वहीं न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर के सामने बड़ी चुनौती है, और यह चुनौती है इतिहास बदलने की. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड टीम कभी भी साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाई है.
From Delhi to Kolkata. ✈️#TheProteas journey south-east to the City of Joy for their Semi-Final clash on Wednesday. 🏏🇿🇦#Unbreakable #T20WorldCup pic.twitter.com/yL4sH6rW1v
टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार SA vs NZ का आमना-सामना

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












