
IND vs WI T20 WC Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव? भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज महा मुकाबला
AajTak
India vs West Indies T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल के जैसे है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल के जैसे है. क्योंकि ये मैच जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. हारने वाली टीम के लिए ये वर्ल्ड कप यहीं खत्म हो जाएगा.
दोनों टीमें पावर-हिटिंग में आगे
भारत और वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक सिक्स मारने वाली टीमें हैं. वेस्टइंडीज ने 66 और भारत ने 63 छक्के लगाए हैं. दोनों टीमों को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ परेशानी हुई.
भारत को स्लोअर गेंदों पर दिक्कत हुई है, जबकि वेस्टइंडीज शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है. लेकिन दोनों टीमों ने जरूरत पड़ने पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन भी किए हैं.
दबाव किस पर ज्यादा?
भारत पर तीन तरह का दबाव है. डिफेंडिंग चैंपियन होने का, पिछले दो साल की सबसे मजबूत टीम होने का और मेजबान होने का. चेन्नई में टीम ने लय पकड़ी, लेकिन असली परीक्षा अब कोलकाता में है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












