
पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना लगाएगा PCB, वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे नकवी
AajTak
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर तगड़ा एक्शन लिया है. लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में न पहुंच पाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। पाकिस्तान को भारत से भी करारी पटखनी मिली थी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सीधे अपनी जेब से भुगतना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम के हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर होने और टीम इंडिया से ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार के बाद यह कार्रवाई की गई है.
हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 विश्व कप खेलने वाले पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. यह रकम खिलाड़ियों की सैलरी या मैच फीस से काटी जाएगी. यानी पीसीबी खुद यह पैसा वसूल करेगा.
लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में बोर्ड ने साफ संदेश दिया है कि खराब प्रदर्शन अब सीधे आर्थिक नुकसान में बदलेगा. पाकिस्तान क्रिकेट में पहले भी नतीजों को लेकर सख्ती हुई है, लेकिन इस बार इतनी बड़ी रकम का जुर्माना चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित का जिक्र कर क्यों इमोशनल हो गए संजू सैमसन, WI को पीटने के बाद सुनाया डगआउट का किस्सा
टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












