
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कौन करेगा अंपायरिंग? ICC ने किया ऐलान, इस भारतीय को भी मौका
AajTak
ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल के लिए अंपायर और मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है. कोलकाता में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे, जबकि मुंबई में भारत-इंग्लैंड मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों मैच 4 और 5 मार्च को हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को कोलकाता और मुंबई में हैं.
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में एडेन मार्कराम की अगुआई वाली साउथ अफ्रीका और मिचेल सेंटर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के बीच है. इस मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे.
वहीं जब साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था, तब इलिंगवर्थ भी ऑन-फील्ड अंपायर थे. नितिन मेनन और रॉड टकर को तीसरे और चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मैच रेफरी की भूमिका पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ निभाएंगे.
न्यूजीलैंड के सामने इतिहास बदलने की चुनौती वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला खास होने वाला है. कीवी टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाई है. इस सीजन के ग्रुप राउंड में भी उसे करारी हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर मार्करम की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. उन्होंने भारत को भी हराकर सेमीफाइनल की तस्वीर कुछ समय के लिए बदल दी थी.
भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल में कौन होगा अंपायर दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला है, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम से होगा.इस मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे.
The #T20WorldCup semi-finals match officials have been confirmed.@emirates | Details 👇https://t.co/OpwxAjyGTJ

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












