
IND vs WI: सेमीफाइनल की टक्कर में ऐसी है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11, सूर्या ने जीता टॉस
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की टक्कर वेस्टइंडीज से है. सुपर-8 के इस मैच को क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की टक्कर वेस्टइंडीज से है. सुपर-8 के इस मैच को क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम एक बदलाव के साथ इस मैच में खेल रही है.
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
ऐसा रहा है भारत का सफर
इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सफर पर अगर नजर डालें तो भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैच जीते थे और टेबल टॉप करके सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया था. लेकिन सुपर-8 के पहले मैच में ही भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके चलते उसका पूरा समीकरण गड़बड़ हो गया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












