
ICC रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, बन गईं नंबर 1 ODI बल्लेबाज, इस कंगारू गेंदबाज का भी जलवा
AajTak
आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 गेंदबाज बनीं. किंग ने सोफी एक्लेस्टोन का करीब चार साल पुराना वर्चस्व खत्म किया. ऑस्ट्रेलिया-भारत सीरीज, साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान मुकाबले और न्यूजीलैंड- जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले.
महिला क्रिकेट की ताजा ICC (International Cricket Council) रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. मंगलवार (3 फरवरी) को जारी नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं.
मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट (Laura Wolvaardt) को पीछे छोड़ा. दोनों के समान 790 अंक हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर पहुंचीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलीं, जो उन्हें नंबर-1 तक ले जाने के लिए काफी रहीं. लॉरा को मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फिर से नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा.
किंग ने तोड़ा एक्लेस्टोन का 4 साल का दबदबा गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग (Alana King) ने इतिहास रच दिया. 775 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह पहली बार नंबर-1 बनीं. यह उनका करियर बेस्ट भी है.
किंग ने तीन वनडे मैचों में 16.71 की औसत से 7 विकेट झटके. तीसरे वनडे में 10 ओवर में 4/33 का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मेजबान टीम को 185 रन की बड़ी जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) का लगभग चार साल पुराना नंबर-1 का राज खत्म कर दिया.
टॉप-8 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत मौजूदगी दिखी. एश गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें) की मौजूदगी रही.
Two players to the top in the latest ICC Women's Player Rankings 🙌 More 👇https://t.co/h3zimfP80m

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












