
‘टीम में जगह नहीं, पाकिस्तान की कप्तानी कैसे?’, शाहिद आफरीदी जमकर बरसे, दामाद शाहीन को भी लताड़ा, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है. शाहीन आफरीदी और शादाब खान रेस में हैं, लेकिन शाहिद आफरीदी ने दोनों का विरोध किया है. उन्होंने 35 साल के खिलाड़ी को उपयुक्त विकल्प बताया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में टी20 कप्तानी को लेकर एक बार फिर उथल-पुथल मची हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 कप्तान सलमान आगा को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है.
मार्च 2025 में मोहम्मद रिजवान से कप्तानी संभालने वाले आगा का रिकॉर्ड 50 मैचों में 31 जीत और 18 हार का रहा है. आंकड़ों के लिहाज से उनका कार्यकाल खराब नहीं रहा, लेकिन बड़ी ट्रॉफी जीतने में नाकामी उनके लिए भारी पड़ती दिख रही है. पाकिस्तान एशिया कप 2025 और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 दोनों में खिताब नहीं जीत सका. यही वजह है कि बोर्ड बदलाव के मूड में है.
“Kudh Captaincy se hatenge ya aapko board hatayega”— Unreal Craze of Salman Agha 🤣 Reporter🎙️—Will you resign as T20 captain,or will the board sack you?" Salman🎙️“I won't make an emotional decision now. board will decide once we are back in Pakistan”pic.twitter.com/zASS5Rju5c
हालांकि सलमान आगा ने हाल ही में 'भावनात्मक फैसले' लेने से बचने की सलाह दी थी, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास बताता है कि यहां फैसले अक्सर प्रदर्शन के दबाव में ही लिए जाते हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण बोर्ड ने स्क्वॉड में शामिल हर खिलाड़ी पर 16.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
शाहीन-शादाब रेस में, लेकिन शाहिद आफरीदी सहमत नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक शादाब और शाहीन शाह आफरीदी कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं. लेकिन पूर्व कप्तान इन दोनों विकल्पों से सहमत नहीं हैं. ध्यान रहे शाहीन, शाहिद के दामाद हैं.
शाहिद आफरीदी ने Samaa TV से बातचीत में खासतौर पर शादाब खान पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर शादाब को टीम में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए, कप्तानी तो दूर की बात है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर हेड कोच माइक हेसन बने रहते हैं, तो शादाब को फायदा मिल सकता है. हेसन और शादाब पहले पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ काम कर चुके हैं और वहीं से दोनों का संबंध मजबूत हुआ. आफरीदी ने साफ कहा- प्रदर्शन को देखें तो मैं उन्हें टीम में भी न रखूं, कप्तानी तो बहुत दूर की बात है. लेकिन कोच का सपोर्ट उन्हें आगे बढ़ा सकता है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












